राशिफल

आज शुक्र प्रदोष का बना संयोग, इन राशियों को पैसों की नहीं होगी तंगी, शिव जी की बरसेगी कृपा

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से ब्रह्मांड में कई योगो का निर्माण होता है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल जैसी होती है उसी के अनुसार फल मिलता है। अगर किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदोष व्रत पड़ रहा है। प्रदोष व्रत भगवान शिव जी को समर्पित है। आज शुक्र प्रदोष का संयोग बना है। आपको बता दें कि शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन होता है और ग्रहों में शुक्र का स्थान भोग-विलास, ऐश्वर्य, धन-संपत्ति, दांपत्य सुख आदि का माना गया है। 16 मार्च को शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में भी प्रवेश कर चुका है। ऐसी स्थिति में शुक्र प्रदोष का संयोग बनने से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आखिर किन राशि वालों को फायदा मिलेगा और किसको हानि हो सकती है, चलिए जानते हैं इसके बारे में…..

आइए जानते हैं शुक्र प्रदोष का संयोग बनने से किन राशियों को होगा लाभ

वृषभ राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे होंगे। शुक्र प्रदोष पर बने संयोग की वजह से आपको अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दूर संचार माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आप प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे। आसपास के लोग आपके अच्छे स्वभाव से काफी खुश होंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों को लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में बनाई गई नई योजना लाभदायक सिद्ध होगी। शादीशुदा जिंदगी खुशहाल बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। किसी खास दोस्त से फोन पर लंबी बातचीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी पुरानी शारीरिक बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं।

तुला राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम नजर आ रहा है। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। भविष्य में कोई बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। व्यापार में विस्तार होने के प्रबल योग हैं। आप सकारात्मक बने रहेंगे स्वास्थ्य में सुधार आएगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आप अपने करियर में लगातार सफलता हासिल करेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ नजर आ रहा है। शुक्र प्रदोष के संयोग से मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। धार्मिक कामों में अधिक मन लगेगा। किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने का विचार बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को शुभ फल मिलेगा। खास लोगों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी नौकरी मिल सकती है। तकनीकी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों का समय फायदेमंद रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। कारोबार में बरकत होगी। किसी महिला मित्र की तरफ से फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों के जीवन की मिली-जुली परिस्थितियां रहेंगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यस्थल में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। आप सहकर्मियों से सहयोग पाने के लिए कोशिश करेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए नई योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करें।

कर्क राशि वाले लोग अपने करियर को लेकर काफी सोच-विचार करेंगे, जिसकी वजह से आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार वालों के साथ प्रेम भाव बनाए रखने की कोशिश कीजिए। रिश्तो में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। प्रॉपर्टी के कामों में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दीजिए।

सिंह राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अचानक प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपका फायदा मिलने वाला है। किसी जरूरी काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना होगा।

कन्या राशि वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस डील अटक सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव आने की संभावना है। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।

धनु राशि वाले लोगों का समय बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में जूनियर आपकी पूरी सहायता करेंगे। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का ध्यान पूजा-पाठ में अधिक रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहने वाला है। बड़े अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छे तालमेल बनाकर रखें। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से सुख की प्राप्ति होगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के ऊपर कार्यभार अधिक रहेगा। आप अपना हर काम समय पर पूरा करें। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना होता रहेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करें। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button