देश विदेश

यहां सोना-चांदी से महंगा बिकता है कंडोम, एक पैकेट के लिए देनी पड़ती है 60 हजार रुपए

अनचाही प्रेग्नेंसी से हर कोई बचना चाहता है। इसके लिए लोग कंडोम या कंट्रासेप्टिव पिल्स जैसे निरोध का इस्तेमाल करते हैं। भारत की बात करें तो ये यहां आपको हर मेडिकल शॉप पर आसानी से मिल जाती हैं। ब्रांड के अनुसार एक कंडोम हमे 10 से 30 रुपए के बीच में मिल जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कंडोम सोने से भी ज्यादा महंगा है।

इस देश में 60 हजार का बिकता है गर्भनिरोध

दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला में कंडोम और कंट्रासेप्टिव पिल्स (जैसे आईपिल) की कीमतें आसमान छूती हैं। यहां ऐसे निरोध खरीदने के लिए लोगों को अपनी जेब से 60 हजार रुपए तक देने पड़ते हैं। तो अब सवाल ये उठता है कि इस देश में गर्भनिरोध की कीमतें इतनी ऊंची क्यों है? चलिए जानते हैं।

अनचाही प्रेग्नेंसी में जब निरोध फेल हो जाते हैं तो फिर लोग एबॉर्शन का सहारा लेते हैं। हालांकि इस एबॉर्शन को लेकर हर देश में अलग-अलग नियम कायदे होते हैं। दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला की बात करें तो यहां गर्भपात करवाना गैरकानूनी है। आपके गर्भपात कराने की कोई भी वजह हो, यदि आप ने ऐसा कराया तो आप जेल की हवा खाते नजर आएंगे।

ये है महंगे निरोध की वजह

गर्भपात के गैरकानूनी होने की वजह से इस देश के लोग गर्मनिरोध जैसे कंडोम और कंट्रासेप्टिव पिल्स का इस्तेमाल अधिक करते हैं। वे इस तरह से खुद को कानून न तोड़ने से सेफ रखते हैं। इस कानून की वजह से यहां पर गर्भनिरोध प्रॉडक्ट्स काफी महंगे बिकते हैं। खासकर अच्छे ब्रांडस के कंडोम के पैकेट तो 60 हजार रुपए के आसपास होते हैं।

इसके बावजूद यहां के लोग इन महंगे कंडोम को खरीदते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि एबॉर्शन कराते पकड़े जाने और जेल जाने से बेहतर है कंडोम पर ही पैसे खर्च कर खुद को सेफ कर लो। इसलिए यहां के लोग फुल प्रिकॉशन के साथ संबंध बनाने को प्राथमिकता देते हैं। ये लोग सेफ साइड पर रहने के लिए महंगे और अच्छे ब्रांड के कंडोम और कंट्रासेप्टिव पिल्स खरीदते हैं।

कंडोम में खर्च हो जाती है आधी सैलरी

गर्भनिरोध की इतनी ज्यादा कीमत होने की वजह से यहां के लोगों की आधी सैलरी तो इसी में खर्च हो जाती है। इसके बावजूद यहां दुकानों पर इन्हें खरीदने के लिए भीड़ लगी रहती है। अब यहां के नागरिक भी क्या करें। देश ने एबॉर्शन को लेकर इतना सख्त कानून जो बना रखा है। इसलिए बेचारे अपनी मेहनत की आधी कमाई निरोध खरीदने में ही उड़ा देते हैं।

वैसे क्या आप कंडोम के एक पैकेट के लिए अपनी जेब से 60 हजार रुपए खर्च करेंगे? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button