मनोरंजन

जब भारती सिंह को इस एक्टर ने जड़ दिया था जोरदार थप्पड़, जानें भारती के सबसे बड़े विवाद

छोटे पर्दे की कॉमेडी क़्वीन भारती सिंह का नाम इन दिनों जोरों शोरों से चर्चा में है। गौरतलब है कि भारती सिंह ने हाल ही में दाढ़ी और मूंछ पर टिप्पणी कर दी जिसके बाद सिख समुदाय ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है। वहीं सोशल मीडिया पर भी भारती सिंह को बुरी तरह ट्रोल किया गया। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है जब भारती सिंह का नाम विवादों में आया है।

इससे पहले भी भारती सिंह कई तरह के विवादों में आ चुकी है। आइए जानते हैं भारती सिंह के जीवन से जुड़े विवाद..

bharti singh

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से विवाद में आई थी भारती सिंह
बता दें, भारती सिंह साल 2019 में मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ फरहा खान के शो “बैकबेंचर” में पहुंची थी। जहां पर इन्होंने जमकर मस्ती की थी। लेकिन इसी दौरान भारती सिंह और रवीना टंडन ने बाइबिल के शब्द हल्लिलूय्याह का मजाक बना दिया था जिसके बाद भारती सिंह और रवीना टंडन को बुरी तरह ट्रोल किया गया।

इतना ही नहीं बल्कि फराह खान को भी इसमें घसीटा गया था। इसके बाद तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई थी। ऐसे में भारती सिंह का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था और वह बड़ी मुश्किल से इस विवाद से बाहर आई थी।

bharti singh

सिद्धार्थ सागर संग झगड़ा कर बैठी थी भारती सिंह
कहा जाता है कि सिद्धार्थ सागर और भारती सिंह दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे लेकिन इन दोनों के बीच झगड़ा तब हुआ जब एक एक्ट के दौरान सिद्धार्थ सागर ने भारती को जोरदार थप्पड़ मारा। रिपोर्ट की मानें तो इस एक्ट के दौरान सिद्धार्थ को भारती को धीरे चांटा मारना था लेकिन सिद्धार्थ ने बहुत जोर से भारती जिनको चांटा जड़ दिया था जिसके बाद भारती सिंह बुरी तरह नाराज हो गई थी और उन्होंने शो से बाहर निकलने की बात कह दी थी।

bharti singh

इतना ही नहीं बल्कि भारती सिंह का कहना था कि या तो शो में सिद्धार्थ रहेंगे या फिर वह? ऐसे में फिर सिद्धार्थ को शो से बाहर कर दिया गया था।

ड्रग्स केस में भी फंस चुकी हैं भारती सिंह
बता दें, भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बचियां का नाम उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा था जब इन दोनों का नाम ड्रग्स केस में आया था। दरअसल साल 2021 में एनसीबी ने भारती सिंह के घर छापेमारी की थी और जिसके बाद उनके घर से ड्रग्स बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद भारती और उनके पति को जुडिशल कस्टडी में रखा गया था और बाद में मजिस्ट्रेट कोर्ट की तरफ से दोनों को जमानत मिली थी। इस दौरान भी भारती को बुरी तरह ट्रोल किया गया था।

bharti singh

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button