बॉलीवुड

‘डांस दीवाने’ के सेट पर नोरा और शिल्पा के बीच कड़ी टक्कर, दोनों ने किया जबरदस्त डांस: Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को ‘फिटनेस क्वीन’ कहा जाता है। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती है और इसके लिए वह कई सारी एक्सरसाइज और योगा करती रहती है। वहीं इस लिस्ट में मशहूर डांसर नोरा फतेही का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि नोरा फतेही भी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती है और वह एक बेहतरीन डांसर भी है। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही है।

nora fatehi

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शिल्पा और नोरा का वीडियो
दरअसल, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही ने टीवी के रियलिटी शो ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ के सेट पर जबरदस्त डांस किया। इस दौरान दोनों के बीच मुकाबला होता नजर आया। बता दें, शिल्पा शेट्टी शो में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘निकम्मा’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी और शर्ली शेट्टा जैसे सितारे नजर आए थे।

nora fatehi

इसी दौरान नोरा फतेही और शिल्पा शेट्टी के बीच मुकाबला हुआ। ऐसे में दोनों ने मशहूर सॉन्ग ‘बाबूजी जरा धीरे चलो’ पर डांस किया। वहीं इस दौरान नीतू कपूर और मास्टर मर्जी ने जज के रूप में इस डांस को जबरदस्त एंजॉय किया। बता दें इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी ‘बाबूजी जरा धीरे..’ पर डांस करती हुई नजर आ रही है। उनके साथ बैकग्राउंड में कई बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


इस दौरान शिल्पा शेट्टी लाल रंग की ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थी, तो वहीं ब्लू कलर के आउटफिट में नोरा ने हर किसी का दिल जीत लिया। बता दें, नोरा और शिल्पा के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं फैंस कमेंट्स कर इन दोनों हसीनाओं की तारीफ कर रहे हैं।

nora fatehi

नोरा भी कर चुकी हैं इन फिल्मों में काम
वहीं बात की जाए शिल्पा शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘निकम्मा’ के बारे में तो यह फिल्म 17 जून को रिलीज होने वाली है। बता दें, काफी लंबे समय बाद शिल्पा शेट्टी सुनहरे पर्दे पर दिखाई देंगी। ऐसे में उनके फैंस काफी उत्साहित है। अब देखना यह है कि, उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं? शिल्पा शेट्टी आखरी बार फिल्म ‘हंगामा-2’ में नजर आई थी जिसे काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई थी।

बता दें, शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। वह अक्सर ही अपने परिवार के साथ मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती है। 46 साल की शिल्पा शेट्टी की फिटनेस देकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। शिल्पा अपनी लाजवाब फिटनेस से कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को मात देती नजर आती है। वह अन्य लोगों को भी योगा के लिए प्रेरित करती है और फिटनेस का संदेश देती है।

बात की जाए नोरा के फ़िल्मी करियर के बारे में तो उन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरवन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘रॉकी हैंडसम’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘भारत’, ‘मरजावां’, ‘बाटला हाउस’, ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ जैसी फिल्मों में काम किया। नोरा मशहूर शो ‘बिग बॉस- 9’ में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आई थी। इसके बाद वह ‘कमरिया’, ‘साकी-साकी’ और ‘दिलबर-दिलबर’ जैसे गानों से मशहूर हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button