बॉलीवुड

लंदन की सड़कों पर आधी रात को चील करती नजर आई अजय देवगन की बेटी, वायरल हुई तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन आए दिन चर्चा में रहती है। यूं तो न्यासा देवगन ने अभी तक फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा है लेकिन आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। अब हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती हुई नजर आ रही है। रिपोर्ट की माने तो न्यासा की यह तस्वीर लंदन के नाइट क्लब की है जहां पर वह जमकर इंजॉय कर रही है। आइए देखते हैं न्यासा देवगन की लेटेस्ट तस्वीरें..

nysa devgan

पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं न्यासा देवगन

बता दें, अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है और आए दिन वह चर्चा में रहती है। वही सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती है। हाल ही में वह अपने दोस्तों के साथ लंदन की सड़कों पर नाइट वॉक करती नजर आई। इन तस्वीरों में न्यासा का बेहद ही बोल्ड और ग्लैमरस अवतार नजर आ रहा है। इसके अलावा इन तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ भी नजर आ रही है। वही फैंस भी न्यासा की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

nysa devgan

ब्लैकआउट में हसीन दिखीं न्यासा

वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि न्यासा ब्लैकआउट में दिखाई दे रही है।  जहां पहली तस्वीर में वह अपने दोस्तों संग पार्टी करती हुई नजर आ रही है तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह लंदन की सड़कों पर नाइट वॉक करते हुए दिखाई दे रही है। बता दे सोशल मीडिया पर न्यासा देवगन की तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी न्यासा की तस्वीरों पर कमेंट किया तो वहीं जाह्नवी कपूर ने भी उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry1)

सिंगापुर में पढाई कर रही न्यासा

nysa devgan

बता दें, ये कोई पहली बार नहीं है जब न्यासा देवगन की इस तरह की तस्वीरें वायरल हुई हो। इससे पहले भी उनकी पार्टी करते हुए तस्वीर वायरल हो चुकी है। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती हुई नजर आती है और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती है। न्यासा वर्तमान में सिंगापुर में पढ़ाई कर रही है।

उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। वही न्यासा के फिल्मी दुनिया में काम करने को लेकर अजय देवगन ने कहा कि, “नहीं, वो फिल्मों के बारे में बात भी नहीं करती। वो सिंगापुर में पढ़ रही है और बहुत खुश है। फिलहाल उसका फिल्मों की तरफ कोई रुझान नहीं है।”

nysa devgan

वहीं काजोल ने अपनी बेटी को लेकर कहा था कि, “मैं बहुत प्रोटेक्टिव हूं। अगर किसी ने मेरे बच्चों की तरफ आंख उठाने की कोशिश भी की तो मुझे लगता है कि मैं उन्हें काट खाऊंगी।” बता दें, अजय देवगन और काजोल ने साल 1999 में शादी रचाई थी। इसके बाद साल 2003 में इनके घर बेटी न्यासा का जन्म हुआ। उसके बाद साल 2010 में इनके घर बेटे युग का जन्म हुआ। बता दें, युग भी अक्सर चर्चा में आते रहते हैं और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button