अन्य

सोते समय भूलकर न करें ये गलती वरना बहुत पछताएंगे, तीसरी गलती करते हैं सभी

सोते समय न करें ये गलती : नींद मनुष्य के लिए बहुत ही जरूरी होती है। यही वजह है कि मनुष्य को एक फिट लाइफ जीने के लिए 7 से  8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। क्योंकि जब एक अच्छी नींद लेकर आप उठते हैं, तो आपका काम में भी मन लगता है। ऐसे में आपका दिन भी काफी अच्छा जाता है। इतना ही नहीं आपको टेंशन भी नहीं रहती है। जिसकी वजह से आपकी हेल्थ भी अच्छी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको किस तरह से सोना चाहिए?

अब आपको ये मजाक लग रहा होगा, लेकिन सच में ज्यादातर लोग इस बात से अनजान है कि उन्हें आखिर कैसे सोना चाहिए? क्योंकि एक अच्छी नींद के साथ साथ यह भी जरूरी होता है कि आपके सोने का तरीका कितना सही है? रिसर्च की माने तो अधिकांश लोग गलत तरीके से करते हैं, जिसकी वजह से इसका खामियाजा उनके हेल्थ पर पड़ता है। डॉक्टर भी सोने के कुछ तरीकों को ही बताते हैं, जिसमें से आज हम आपको यह बताएंगे कि आपको आखिर कैसे नहीं सोना चाहिए? तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस रिपोर्ट में क्या खास है?

बताते चलें कि आमतौर पर लोग दाई तरफ, बाई तरफ, सीधा और उल्टा या फिर पेट के बल सोते हैं, लेकिन सोते समय सही पोजिशन यानि तरीका क्या है, ये आपको जानना बहुत जरूरी है। कुछ लोगों का मानना होता है कि बिस्तर पर पड़ जाओ और नींद आ जाए बस इसी से ही बॉडी को रेस्ट मिल जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। अब हम आपको बताएंगे कि आपको सोते समय क्या गलती नहीं करनी चाहिए।

सोते समय न करें ये गलती

चलिए अब आपको बताते हैं कि आपको कौन सी गलती नहीं करनी चाहिए, तो देखते हैं कि इस कड़ी में क्या क्या चीजें शामिल है?

1.पेट के बल सोना

ज्यादातर लोगों को पेट के बल सोने की आदत होती है। लेकिन ऐसा करने से आपके लिवर पर असर पड़ता है। इतना ही नहीं  आपका लिवर खराब हो सकता है। ऐसे में आपको पेट के बल नहीं सोना चाहिए। इसके अलावा ऐसे सोने से आपके हार्ट पर भी बुरा असर पड़ता है।

2.दाई तरफ सोना

अक्सर लोग दाई तरफ सोना पसंद करते हैं, लेकिन इससे हेल्थ को नुकसान होता है। ऐसे में बायीं तरफ सोना ज्यादा फायदेमंद रहता है, क्योकि बाई तरफ ही मनुष्य का पाचन तंत्र और हार्ट होता है। इसके अलावा हार्ट के मरीजों को बायीं तरफ ही सोना चाहिए, इससे उनको काफी फायदा मिलता है।

3.घुटने मोड़कर सोना

घुटने मोड़कर सोना लोगों की पहली पसंद मानी जाती है। लेकिन ये काफी हानिकारक है। ऐसे में अगर आप घुटनों के बल सोतें है, तो ये आदत अभी बदल डालें। क्योंकि ऐसे सोने से घुटनों के ज्वाइंट प्रभावित होते है, जिसकी वजह से जोड़ो का दर्द रहने लगता है। ऐसे में अगर आपको अगर घुटने मोड़कर सोना ही है,  तो दोनों घुटनों के बीच तकिया लगाकर सोएं, इससे आराम मिलेगा।

4.सीधा सोना

सीधे सोते समय आपको तकिया नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि तकिया लगाने की वजह से आपकी रीढ़ की हड्डी पर टेढ़ी हो सकती है। ऐसे में अगर आपको तकिया लगाने की आदत है, तो आपको एक तरफ मुड़कर सोना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button