अध्यात्म

होलाष्टक की हुई शुरुआत, इन कामों से आपको रहना होगा दूर अन्यथा परेशानियों का करना पड़ेगा सामना

Holashtak 2020: होलाष्टक का समय काल 8 दिनों का होता है और इसकी शुरुआत हो चुकी है, 9 मार्च 2020 होलिका दहन को होलाष्टक समाप्त हो जाएगा, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देखा जाए तो भक्त प्रह्लाद को हिरण्यकश्यप के द्वारा इन दिनों में बहुत सी पीड़ा और कष्ट झेलने पड़े थे, जिसकी वजह से यह समय शुभ नहीं माना गया है, होलाष्टक के इन 8 दिनों के समय में कोई भी मांगलिक कार्य करना अशुभ माना गया है, इसलिए कुछ कार्य ऐसे हैं जिनको व्यक्ति को करने से बचना होगा।

होलाष्टक के बाद होलिका दहन की परंपरा है, आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से होलाष्टक के इन 8 दिनों में कौन-कौन से कार्य को करने से बचना चाहिए? इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं, क्योंकि इन कार्यों को करने से व्यक्ति को अपने जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं होलाष्टक के दिनों में कौन से कार्य ना करें

1. विवाह जीवन का सबसे खूबसूरत लम्हा माना जाता है, विवाह का अवसर ऐसा होता है जिसमें 2 लोग एक होते हैं और जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का वचन देते हैं, शादी विवाह बहुत ही शुभ माना जाता है परंतु होलाष्टक के दिनों में विवाह जैसे शुभ कार्य करना ठीक नहीं माना गया है, इसलिए इन दिनों के अंदर विवाह जैसे कार्यक्रम करने से बचना होगा, क्योंकि विवाह टूटने की संभावना अधिक रहती है।

2. होलाष्टक के दिनों में नामकरण संस्कार नहीं करना चाहिए।

3. शिक्षा से जुड़ी हुई शुरुआत होलाष्टक के दिनों में नहीं करनी चाहिए।

4. होलाष्टक के इन 8 दिनों के अंदर मुंडन, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य करने से बचना होगा।

5. होलाष्टक के इन 8 दिनों में आप कोई भी नया वस्त्र या फिर आभूषण की खरीदारी मत कीजिए, क्योंकि इन दिनों में इन चीजों को खरीदने की वजह से चोरी होने की संभावना अधिक रहती है।

6. नया वाहन होलाष्टक के समय नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि इस समय के दौरान नया वाहन खरीदा जाए तो इसकी वजह से वाहन बार-बार खराब हो सकता है या फिर दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है।

7. अगर आप कोई नया कारोबार आरंभ करना चाहते हैं या फिर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो होलाष्टक के दिनों में कोई भी व्यापार या नई नौकरी ना करें क्योंकि यह शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि इन दिनों में नकारात्मक ऊर्जा अधिक रहती है, अगर आप होलाष्टक के दिनों में किसी नए व्यापार की शुरुआत करते हैं तो इसकी वजह से आपको बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

8. होलाष्टक के दौरान घर की खरीदारी या फिर भूमि पूजन जैसे शुभ कार्य भूल कर भी मत कीजिए।

उपरोक्त होलाष्टक के समय किन किन कार्यों को करने से बचना चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी गई है, क्योंकि धार्मिक शास्त्रों के अनुसार यदि यह कार्य होलाष्टक के दिनों में किए जाए तो इसकी वजह से व्यक्ति को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आपके जीवन में संकट उत्पन्न होने लगते हैं, आप होलाष्टक के पश्चात शुभ कार्य कर सकते हैं इससे आपको सकारात्मक फल मिलेगा, परंतु होलाष्टक के दिनों में कोई भी शुभ कार्य ना करें क्योंकि इस समय के दौरान नकारात्मक ऊर्जा अधिक रहती है, जिसकी वजह से आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button