अध्यात्म

आज सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, होगी धन की प्राप्ति, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

इस वर्ष 17 सितंबर 2020 को सर्व पितृ अमावस्या पड़ रही है। आश्विन मास की अमावस्या तिथि को सर्व पितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इसे मोक्षदायिनी अमावस्या भी कहा गया है। इस दिन उन लोगों का श्राद्ध कर्म किया जाता है जिनकी मृत्यु अमावस्या तिथि, पूर्णिमा तिथि तथा चतुर्थी तिथि को हुई हो। अगर व्यक्ति इस दिन श्राद्ध करता है तो परिवार के सभी पूर्वजों की आत्माओं को प्रसन्न करने के लिए पर्याप्त माना गया है। अगर आपको अपने पूर्वजों की पुण्यतिथि का पता नहीं है तो आप उनका श्राद्ध अमावस्या तिथि पर कर सकते हैं। सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। अगर आप इस दिन कुछ साधारण से काम करते हैं तो इससे आपके जीवन की धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। सर्व पितृ अमावस्या में अगर आप धन की प्राप्ति करना चाहते हैं तो यह काम जरूर कीजिए। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय

  • अगर आप अपने जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियों को दूर करना चाहते हैं। अगर आप चाहते हैं कि घर की आर्थिक परेशानी दूर हो तो आप सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त भूखे लोगों को भोजन के रूप में मीठे चावल जरूर बांटिए, इससे धन-संपत्ति के आगमन की संभावना बढ़ती है।
  • अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करना चाहते हैं तो सर्व पितृ अमावस्या के दिन पांच लाल फूल और पांच जलते हुए दीपक बहती हुई नदी में प्रवाहित कर दीजिए।

  • सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति के लिए आप सर्व पितृ अमावस्या के दिन शाम के समय ईशान कोण में अपने घर के पूजा स्थल पर गाय के घी का दीपक जलाएं।
  • सर्व पितृ अमावस्या के दिन आप पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप इस दिन ब्राह्मणों को अपने घर पर निमंत्रण दें। आदर सम्मान के साथ आप ब्राह्मणों को भोजन कराएं। भोजन कराने के पश्चात है आप उनको दक्षिणा देकर विदा कीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से पितर प्रसन्न होते हैं।

  • अगर आप अपने जीवन की परेशानियों का अंत करना चाहते हैं तो इस दिन सुबह के समय स्नान करने के पश्चात आप आटे की छोटी-छोटी गोलियां बना लीजिए और किसी तालाब या नदी के किनारे जाकर आप मछलियों को खिलाएं।
  • अगर आप बुरी नजर से बचना चाहते हैं तो इसके लिए सर्व पितृ अमावस्या के दिन अपने घर में एक नींबू लीजिए और इसे सारा दिन अपने घर में रखकर रात के समय 7 बार अपने ऊपर से उतारकर चार भागों में काट दीजिए। इसके बाद आपको चौराहे पर इस नींबू को फेंकना होगा। इस उपाय को करने से बुरी नजर से रक्षा होती है।
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है तो ऐसी स्थिति में आप सर्व पितृ अमावस्या के दिन चांदी के नाग नागिन की पूजा कीजिए और पूजा करने के पश्चात इसको बहते हुए जल में प्रवाहित करें।

  • शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो सर्व पितृ अमावस्या के दिन गाय, कुत्ते, कव्वे को भोजन अवश्य कराना चाहिए। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। अगर आप इस दिन काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाते हैं तो इससे शत्रुओं का भय दूर होता है। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button