अध्यात्म

शुक्रवार को ये कार्य करने से जीवन की परेशानियां होंगी ख़त्म परंतु इन कामों से रहे दूर

शास्त्रों में ऐसे बहुत से तरीके बताए गए हैं जिनकी मदद से हम अपने जीवन की परेशानियों से राहत प्राप्त कर सकते हैं, अगर हम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखे तो शुक्रवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, यह शुक्र का दिन माना गया है, शुक्र हमारे जीवन, वाहन, धन सुख, जीवन में स्त्री को प्रभावित करता है, शुक्र ग्रह को एक स्त्री ग्रह माना जाता है, ऐसा बताया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के ऊपर शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव है तो इसकी वजह से व्यक्ति को ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी जी के साथ-साथ काली माता का भी दिन माना गया है, आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन कौन से कार्य करने चाहिए और कौन से कार्य नहीं करने चाहिए? इसके बारे में जानकारी देने वाले है, अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपके जीवन की बहुत सी परेशानियां समाप्त हो सकती है।

शुक्रवार के दिन करें यह काम

  • शुक्रवार के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी की उपासना अवश्य करनी चाहिए।
  • आप शुक्रवार के दिन दो मोती लीजिए और इनमें से एक मोती पानी में प्रवाहित करके एक मोती अपने पास जीवन भर रखिए, इससे धन से जुड़ी हुई परेशानी दूर होती है।

  • शुक्रवार के दिन माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए।
  • अगर आप शुक्रवार के दिन किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो आप पूर्व, उत्तर और ईशान कोण की यात्रा पर जा सकते हैं।
  • शुक्रवार के दिन गायन, संगीत, कला, नृत्य आदि रचनात्मक कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।
  • आप शुक्रवार के दिन स्नान करने के दौरान नहाने के पानी में उचित मात्रा में दही और फिटकरी मिलाकर नहाए।
  • शुक्रवार के दिन आप शरीर पर सुगंधित इत्र लगाएं।
  • शुक्रवार का दिन वाहन, वस्त्र, आभूषण, चांदी आदि के क्रय-विक्रय के लिए बहुत ही शुभ दिन माना जाता है।
  • शुक्रवार की रात को आप सोने से पहले अपने दांतो को फिटकरी से साफ करके सोए इसके अलावा आप रात को सिर्फ पानी से कुल्ला करके भी सो सकते हैं।

शुक्रवार के दिन यह काम भूलकर भी ना करें

  • शुक्रवार के दिन किसी भी महिला का अपमान मत कीजिए, सिर्फ शुक्रवार ही नहीं आपको किसी भी दिन महिला का अपमान करने से बचना चाहिए।
  • शुक्रवार के दिन आपको खट्टी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • आप किसी भी प्रकार की शरीर पर गंदगी मत रखिए क्योंकि इसकी वजह से आकस्मिक दुर्घटना होने की संभावना रहती है।
  • आप इस दिन गलत व्यवहार करने और गलत कामों से दूर रहिए।
  • शुक्रवार के दिन पश्चिम और दक्षिण दिशा की यात्रा पर जाने से बचना चाहिए।

उपरोक्त आपको ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब के अनुसार शुक्रवार के दिन कौन से कार्य करने चाहिए और कौन से कार्य नहीं करने चाहिए? इसके बारे में जानकारी दी गई है, अगर आप इन बातों पर अमल करते हैं तो इससे आपके जीवन की बहुत सी परेशानियां समाप्त हो सकती है, इतना ही नहीं बल्कि भगवान का आशीर्वाद भी आपके ऊपर बना रहेगा, इन बातों को ध्यान में रखकर आप हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे और अपना जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत करेंगे क्योंकि व्यक्ति अपने जीवन में जो भी कार्य करता है उसी के अनुसार उसको फल की प्राप्ति होती है, इसी वजह से आप इन बातों का ध्यान अवश्य रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button