अध्यात्म

07 मई वैशाख पूर्णिमा पर कर लें यह काम, पापों का होगा नाश, इच्छाएं होंगीं पूरी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख पूर्णिमा का बहुत महत्व माना गया है, इस वर्ष 7 मई 2020 यानी गुरुवार के दिन वैशाख पूर्णिमा है, अगर इस दिन व्यक्ति व्रत करता है तो उसके समस्त पापों का नाश हो जाता है, इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन अगर व्यक्ति दान पुण्य करता है तो उसको कई गुना अधिक फल मिलता है, इस दिन गौतम बुध का भी जन्म हुआ था, वैसे पूर्णिमा के दिन चांद अपने पूरे आकार में नजर आता है, लेकिन इस बार चांद आकार में अधिक बड़ा और चमकीला दिखाई देने वाला है, वैशाख पूर्णिमा को अत्यंत पवित्र और फलदाई माना जाता है, इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है और गंगा स्नान भी किया जाता है, आज हम आपको वैशाख पूर्णिमा के दिन कौन से कार्य करने से आपको अपने जीवन में पुण्य की प्राप्ति होगी इस विषय में जानकारी देने जा रहे हैं।

वैशाख पूर्णिमा पर करें यह काम

भगवान विष्णु जी की पूजा करें

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु जी को वैशाख का महीना सबसे अधिक प्रिय है और वैशाख में भगवान गणेश विष्णु जी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है, वैशाख पूर्णिमा के दिन आप भगवान विष्णु जी की पूजा अवश्य कीजिए क्योंकि इस का बहुत अधिक महत्व माना गया है, अगर आप इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं तो इससे यह आपसे प्रसन्न होंगे और आपकी सभी अधूरी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी हो सकती है।

भगवान गणेश जी की पूजा करें

सभी देवी देवताओं में भगवान गणेश जी को प्रथम पूजनीय देवता माना गया है, यदि कोई भी पूजा पाठ या फिर शुभ कार्य किया जाता है तो सभी देवी देवताओं में सर्वप्रथम भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है, ऐसा बताया जाता है कि पहले गणेश जी की पूजा करने से शुभ फल मिलता है, इसलिए आप वैशाख पूर्णिमा के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा कीजिए और इनको मोदक और लड्डू का भोग लगाएं, क्योंकि यह भोग इनको सबसे अधिक प्रिय है।

दान करें

 

अगर आप वैशाख पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को दान करते हैं तो इससे आपको कई गुना अधिक फल मिलता है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन दान करना बहुत ही शुभ माना गया है, इसलिए आप इस पावन दिन पर अपनी शक्ति अनुसार दान अवश्य कीजिए, इससे आपको पुण्य मिलेगा।

पवित्र नदियों में स्नान करें

धार्मिक मान्यता अनुसार अगर वैशाख पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र में व्यक्ति नहाता है तो इससे उसके सभी पाप दूर होते हैं, इसलिए आप पूर्णिमा के पावन दिन किसी पवित्र नदी में स्नान अवश्य कीजिए, अगर किसी कारणवश आप पवित्र नदी में स्नान नहीं कर सकते तो ऐसी स्थिति में आप अपने घर में ही नहाने की बाल्टी में थोड़ा सा गंगाजल डाल दीजिए, उसके बाद आप इस पानी से नहा लीजिए, कई बार ऐसा होता है कि सभी लोगों के घर में गंगा जल उपलब्ध नहीं होता है, ऐसी स्थिति में आपको चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है, आप नहाते समय पवित्र नदियों का ध्यान कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button