अध्यात्म

पितृपक्ष में इन चीजों का दान माना गया है खास, आर्थिक परेशानी होगी दूर, पितर होंगे प्रसन्न

हिंदू धर्म के अनुसार पितृपक्ष बहुत ही खास अवसर माना जाता है, पितृपक्ष के दौरान व्यक्ति अपने पूर्वजों का पिंडदान करता है और अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करता है, इस बार पितृपक्ष के दिन 13 सितंबर 2019 से आरंभ हो रहे हैं, पितृपक्ष 16 दिनों तक रहता है और इस समय के दौरान हर कोई व्यक्ति अपने पूर्वजों का पिंडदान करता है, ऐसा बताया जाता है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता तो इसकी वजह से उसके पितर तो नाराज होते ही हैं इसके साथ-साथ सभी देवी देवता भी उस व्यक्ति से नाराज हो जाते हैं, पौराणिक ग्रंथों में इस बात का साफ-साफ जिक्र किया गया है कि हर व्यक्ति को देवी देवता की पूजा करने से पहले सर्वप्रथम अपने पूर्वजों का ध्यान करना जरूरी है अन्यथा आपको अपनी पूजा का पूरा फल प्राप्त नहीं हो पाएगा।

अगर आप पितृपक्ष के दौरान विधि विधान पूर्वक अपने पितरों की पूजा करते हैं तो इसकी वजह से आपके पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वह मृत्यु लोक में नहीं भटकते हैं, इसके अलावा ऐसी कुछ चीजें होती हैं जिनका दान करना पितृपक्ष में बहुत ही विशेष माना जाता है परंतु जानकारी के अभाव में इस बात की जानकारी बहुत ही कम लोग जानते हैं, आज हम आपको ऐसी कुछ खास चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनको पितृपक्ष के दिनों में दान करना शुभ माना गया है, अगर आप इन चीजों का दान करते हैं तो इससे आपके पितर प्रसन्न होते हैं और आपको अपनी कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

पितृपक्ष में इन चीजों का दान माना गया है खास

गौ दान

अगर हम हिंदू धर्म के अनुसार देखें तो गौ दान को सबसे बड़ा दान माना जाता है, अगर आप पितृपक्ष के दिनों में गाय का दान करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होती है क्योंकि गोदान महादान माना गया है।

तिल का दान

अगर आप पितृपक्ष के दिनों में तिल का दान करते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है।

घी का दान

अगर आप पितृपक्ष के दिनों में गाय के घी का दान करते हैं तो यह शुभ माना जाता है, इसलिए आप पितृपक्ष के दिनों में किसी बर्तन में गाय का शुद्ध घी दान कीजिए।

कपड़ों का दान

अगर आप पितृपक्ष के दिनों में वस्त्रों का दान करते हैं तो इससे आपको शुभ फल मिलता है परंतु आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि अगर आप किसी भी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को कपड़ों का दान करते हैं तो वह कपड़ा पुराना या फिर कटा फटा नहीं होना चाहिए, आप हमेशा नया वस्त्र दान करें।

नमक का दान

अगर आप पितृपक्ष के दिनों में नमक का दान करते हैं तो इससे आपके पितर अत्यधिक प्रसन्न होते हैं।

गुड़ का दान

पितृ पक्ष के दिनों में गुड़ का दान करना शुभ फलदाई माना जाता है।

चांदी का दाना

अगर आप पितृपक्ष के दिनों में चांदी का दान करते हैं तो इससे आपको उत्तम फल की प्राप्ति होती है, ऐसा माना जाता है कि चांदी का दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

अनाज का दान

आप पितृ पक्ष में जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान अवश्य कीजिए, आप अनाज के रूप में चावल, गेहूं और अन्य अनाज का दान कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button