राशिफल

आज कामिका एकादशी को बन रहा शुभयोग, विष्णुजी की कृपा से इन राशियों के संकटों के बादल होंगे दूर

व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति कब बदल जाए इसके बारे में कहना काफी कठिन होगा क्योंकि ग्रहों की स्थिति में निरंतर बदलाव होते रहते हैं, जिसके कारण से व्यक्ति के जीवन में बहुत सी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं, कभी व्यक्ति के जीवन में शुभ समय रहता है तो कभी बुरी परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ता है, जैसी ग्रहों की स्थिति होती है उसी के अनुसार व्यक्ति को फल की प्राप्ति होती है, ग्रहों में लगातार बदलाव होने की वजह से ब्रह्मांड में कई शुभ योग बनते हैं, यह शुभ योग सभी राशियों को प्रभावित करते हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज कामिका एकादशी पर शुभ योग बन रहा है और यह शुभ योग कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होने वाला हैं, भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि इन राशियों के व्यक्तियों के ऊपर बनी रहेगी और उनके जीवन की सभी परेशानियां दूर होने वाली है, आज से इनके जीवन की सभी कठिन परिस्थितियां समाप्त होंगी और यह अपना जीवन हंसी खुशी व्यतीत करेंगे।

आइए जानते हैं कामिका एकादशी के शुभयोग से किन राशियों पर रहेगी विष्णुजी की कृपा

वृषभ राशि वाले लोगों का आज से समय शुभ रहने वाला है, विष्णु जी की कृपा से मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा, आपका मन प्रसन्न रहेगा, आप अपने कामकाज को ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं, आपके मन में उमंग उत्पन्न होगी, माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं, आप अपने कामकाज आत्मविश्वास के साथ करेंगे, आस्था के प्रति अधिक रुचि रहेगी, आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है।

कर्क राशि वाले लोगों को भगवान विष्णु जी की कृपा से शुभ फल की प्राप्ति होगी, संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, आपको समय और भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा, आप अपने शत्रुओं पर सफलता हासिल करेंगे, पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है, कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की के अवसर हाथ लग सकते हैं, आपको अपने कामकाज में मनचाही सफलता हासिल होगी, जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोग आने वाले दिनों में काफी उत्साहित नजर आएंगे, भगवान विष्णु जी की कृपा से कठिन परिस्थितियों का आप आसानी से समाधान कर सकते हैं, आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है, आप अपने परिवार के साथ आनंद पूर्ण समय व्यतीत करेंगे, पिता के सहयोग से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा, इस राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, संतान पक्ष से जुड़े हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों को भगवान विष्णु जी की कृपा से आने वाले दिनों में शुभ परिणाम हासिल होंगे, अचानक आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा, घर-परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, भाई बहनों के साथ अच्छा मेलजोल बना रहेगा, आपका मन कार्यो में लगेगा, प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेंगें।

कुंभ राशि वाले लोगों को भगवान विष्णु जी की कृपा से आर्थिक मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं, सामाजिक दायरा बढ़ेगा, संतान पक्ष की उन्नति से आपका मन प्रसन्न होगा, आपका कोई सोचा हुआ कार्य पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा, शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने के योग बन रहे हैं, इस राशि वाले लोगों के प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

मीन राशि वाले लोगों को भगवान विष्णु जी की कृपा से आने वाले समय में ढेरों खुशियां प्राप्त होने वाली है, आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, आपके सभी कामकाज आसानी से पूरे हो सकते हैं, घर परिवार के लोगों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, आमदनी के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं, स्थाई संपत्ति के अच्छे योग बन रहे हैं, आपके व्यापार में विस्तार हो सकता है, भागीदारों के सहयोग से आपको अच्छा फायदा मिलेगा, आपके साथ कुछ नए लोग जुड़ सकते हैं, आपके द्वारा किया गया निवेश भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का जीवन सामान्य व्यतीत होने वाला है, आपके मन में कामकाज की अधिक चिंता रहेगी, कार्य करने की क्षमता में भी कमी महसूस हो सकती है, कठिन परिस्थितियों में आपको फैसला लेना कठिन हो सकता है, घर परिवार की स्थिति ठीक रहेगी, आप अपने परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे, आपके स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन आ सकता है, आपको अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि वाले लोगों का आने वाला समय मिलाजुला रहने वाला है, आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देना होगा, आत्मविश्वास की कमी हो सकती है, घरेलू मामलों में किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय आपको सोच विचार करने की जरूरत है, किसी व्यक्ति के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है, जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों के मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा, आप धन के लेन-देन में किसी भी प्रकार की जल्दी बाजी मत कीजिए, किसी भी प्रकार के निवेश में सोच विचार करने की जरूरत है, कार्यक्षेत्र में साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग मिल सकता है, संतान की तरफ से कुछ परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, आपके गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को आने वाले समय में मिलीजुली परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, आपको अपने किसी महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है, आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें, अचानक आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा के दौरान आप अपने स्वास्थ्य और सामान पर ध्यान रखें, बड़े भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा, माता की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि वाले लोगों को आने वाले समय में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना बन रही है, घर परिवार में तनावपूर्ण वातावरण बन सकता है, इसलिए आप अपने घरेलू मामलों में समझदारी से काम लीजिए, सामाजिक क्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, आपको अपने खान-पान पर ध्यान रखना होगा, ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि वाले लोगों को आने वाले समय में मध्यम फल की प्राप्ति होगी, मानसिक तनाव कुछ हद तक कम हो सकता है, आप अपने रुके हुए कार्य पूरे करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों को खुश करना कठिन हो सकता है, आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button