बॉलीवुड

नीना गुप्ता से लेकर रवीना टंडन तक, इंडस्ट्री की वो 6 एक्ट्रेस जो बिना शादी के बनी मां

एक्टिंग की दुनिया से जुड़ी अभिनेत्री अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन के कारण भी सुर्खियों में रहती है। यह अपनी शादी से लेकर अफेयर, तलाक के मामले में भी अक्सर सुर्खियां बटोरती है। इसके अलावा कुछ ऐसी अभिनेत्रियां है जो शादी के पहले ही मां बन गई। दरअसल, अभिनेत्रियों ने अनाथ बच्चों को देखकर मां का सुख दिया और ऐसे में इनका नाम खूब सुर्खियों में रहा।

कुछ अभिनेत्रियों ने तो अपने करियर की शुरुआत के दौरान ही बच्चों को गोद ले लिया जिसके कारण इनके बारे में कई तरह की आलोचना की गई। हालांकि इन्होंने बड़ी खूबसूरत तरीके से खुद के करियर को भी संवारा और बच्चों की भी परवरिश की। तो आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो बिना शादी के ही अनाथ बच्चों की मां बनी थी…

raveena tandon

रवीना टंडन
इसमें सबसे पहला नाम है बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन का। रवीना टंडन ने कुछ ही फिल्मों में काम किया था और इसी बीच उन्होंने दो बेटियां छाया और पूजा नाम की लड़कियों को गोद ले लिया था। इसके बाद उनके बारे में कई तरह की बातें की गई, हालांकि रवीना टंडन ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से अपनी दोनों बेटियों की परवरिश की। बता दे रवीना की दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और वह नानी भी बन चुकी।

raveena tandon

सुष्मिता सेन
अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को भला कौन नहीं जानता। बता दे सुष्मिता सेन ने महज 24 साल की उम्र में बेटी रिनी को गोद ले लिया था। इसके बाद उन्होंने एक और बेटी को गोद लिया जिसका नाम अलीशा है। सुष्मिता अकेले ही अपने बच्चे की परवरिश कर रही है। बता दे सुष्मिता ने अभी तक शादी नहीं रचाई, हालाँकि उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है।

raveena tandon

एकता कपूर
एकता कपूर ने भी 2019 में एक बेटे की मां बनी। दरअसल वह सरोगेसी की मदद के जरिए मां बनी और उन्होंने अभी तक शादी नहीं रचाई। उनके बेटे का नाम रवि कपूर है जिसका हाल ही में बर्थडे सेलिब्रेट किया गया था।

raveena tandon

नीना गुप्ता
नीना गुप्ता एक ऐसी एक्ट्रेस है जो मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड को डेट करने के दौरान ही प्रेगनेंट हो गई थी। इस दौरान नीना और विवियन को शादी नहीं हुई, लेकिन नीना ने साल 1989 में मसाबा गुप्ता को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने करीब 50 की उम्र में शादी रचाई। बता दे हाल ही में नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने दूसरी शादी की है।

neena gupta

साक्षी तंवर
मशहूर एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने साल 2018 में बेटी दित्या को गोद लिया था। इस दौरान दित्या केवल 9 महीने की थी। बता दे अब दित्या करीब 6 साल की हो चुकी है और अक्सर अपनी मां के साथ नजर आती है। वही साक्षी तंवर 50 की उम्र में भी कुंवारी है।

sakshi

मोना अंबेगांवकर
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मोना अंबेगांवकर ने भी साल 2005 में बिना शादी के एक बेटी को जन्म दिया था। इस दौरान वह मशहूर एक्टर दयानंद शेट्टी को डेट कर रही थी और तभी वह मां बनी। इसके बाद यह कयास लगाने जा रहे हैं कि उनका बच्चा दयानंद शेट्टी का ही है। लेकिन एक्ट्रेस ने इसे केवल अफवाह बताया।

mona ambegaonkar

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button