समाचार

नशे में घंटों डांस करता रहा दूल्हा, लड़कियां भी छेड़ी, दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम सारी दारू उतर गई

मंडप सज चुका था। लड़कीवालों ने शादी की सारी तैयारी अव्वल दर्जे की कर रखी थी। दुल्हन भी तैयार होकर बेसब्री से अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी। लेकिन दूल्हा और बाराती को नाचने से ही फुरसत नहीं मिल रही थी। वे डीजे पर घंटों नाचते रहे। शादी का मुहूर्त निकला जा रहा था। जब उन्हें टोका गया तो गाली गलोच और मारपीट पर उतर आए। सभी नशे में थे। कुछ तो महिलाओं संग छेड़छाड़ भी कर रहे थे।

नशे में घंटों डांस करता रहा दूल्हा

यह अनोखा नजारा गुरुवार (16 जून) को हरियाणा के महेंद्रगढ़ शहर में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास देखने को मिला। यहां सुरेश कुमार की दोनों लड़की मंजू व अंजू की शादी थी। बड़ी बेटी मंजू का ब्याह रोहतक जिला के भालोठ के गांव में तय किया गया। वहीं छोटी बेटी अंजू की शादी भापडोली सांपला गांव के रहने वाले जोगेंद्र से फिक्स की गई।

गांव भापडोली वाली बारात शहर की रोहिल्ला धर्मशाला में ठहरी। यहां ढुकाव के दौरान बाराती भयंकर नशे में दिखे। वे लोग डीजे बजने के बाद रात 1 बजे तक नाचते रहे। जब लड़कीवालों ने जल्दी करने को कहा तो लड़ाई झगड़े पर उतर आए। ऐसे में लड़की पक्ष ने 112 नंबर डायल कर पुलिस बुलाया ली। पुलिस ने मौके पर आकर झगड़ा शांत किया।

दुल्हन ने तोड़ दी शादी

पुलिस के जाने के बाद रात 3 बजे फिर से बाराती झगड़ा करने लगा। ऐसे में लड़कीवालों ने फिर 112 पर कॉल किया और पुलिस को बुलाया लिया। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हा नशे में था। उसने लड़की पक्ष के रिश्तेदारों पर हाथ भी उठाया। वहीं कुछ बारतियों पर महलाओं संग छेड़छाड़ करने का आरोपी भी लगाया गया।

लड़की के पिता ने बोला कि दूल्हा आज हमारे साथ इतना झगड़ा कर रहा है तो कल को हमारी बेटी के साथ क्या क्या करेगा। उसका भविष्य खराब हो जाएगा। इसलिए हमे अब ये शादी नहीं करनी है। आप अपनी बारात वापस गांव ले जाओ।

अगले ही दिन दूसरे शख्स संग लिए फेरे

पुलिस ने फिर दोनों पक्षों का समझौता करा शादी रद्द करवा दी। साथ ही दोनों के लेन देन और पैसों का मामला भी बराबर करवा दिया। इसके बाद शराबी दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर लौट गया। दिलचस्प बात ये रही कि लड़की के परिजनों ने आनन फानन में अपनी बेटी के लिए रोहतक में एक दूसरा रिश्ता भी ढूंढ लिया। और फिर शुक्रवार (17 जून) बेटी की शादी भी कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button