दिलचस्प

बहता हुआ इन्द्रधनुष है ये नदी, 5 रंगों का पानी मिलकर दिखाता है खूबसूरत नजारा, देखें Video

इन दिनों बारिश का मौसम शुरू हो गया है। जब बारिश के बाद धूप निकलती है तो इंद्रधनुष (Rainbow) दिखाई देता है। यह कुछ देर के लिए ही होता है। लेकिन इसे देख मन को एक अलग ही लेवल का आनंद मिलता है। आप ने भी बारिश और धूप में बनने वाले कई इंद्रधनुष देखे होंगे। लेकिन क्या आप ने कभी बहता हुआ इंद्रधनुष देखा है? आज हम आपको एक ऐसी नदी दिखाने जा रहे हैं जिसे लोग लिक्विड रेनबो (Liquid Rainbow) कहकर पुकारते हैं।

लिक्विड रेनबो है ये नदी

हम जिस अनोखी नदी की बात कर रहे हैं वह दक्षिणी अमेरिकी महाद्वीप के कोलंबिया देश में स्थित है। इस नदी का नाम कैनो क्रिस्टल्स (Cano Cristales) है। हालांकि कुछ लोग इसे रिवर ऑफ फाइव कलर्स (River of Five Colors) और लिक्विड रेनबो (Liquid Rainbow) भी कहते हैं। इसकी वजह इस नदी में भट 5 अलग-अलग रंगों का पानी है। ये रंग पीला, हरा, लाल, काला और नीला है।

दुनियाभर से देखने आते हैं सैलानी

इस पंचरंगी नदी को देखने के लिए दुनियाभर से लोग हर साल जून से लेकर नवंबर के बीच कोलंबिया आते हैं। इस नदी के रंगों को देख आपको ये फेक लग रही होगी। लेकिन हम आपको बता दें कि ये नदी और इसके रंग बिरंगे पानी नकली नहीं बल्कि असली है। यह नदी कुदरत का एक नायाब नमूना है। इसकी अनोखी खूबसूरती को देख लोग इसे दैवीय बगीचा भी कहते हैं।

मिल है दुनिया की सबसे खूबसूरत नदी का टैग

कैनो क्रिस्टल्स नदी अपनी सुंदरता के चलते पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत नदी भी कहा जाता है। इस नदी को देख ऐसा प्रतीत होता है मानो पेंटिंग पैलेट पर रंग तैर रहे हो। नदी की ये तस्वीरें देख अब आपके मन में एक ही सवाल उमड़ रहा होगा। आखिर इस नदी के पानी का रंग इतना रंगीला क्यों है? तो चलिए हम इस राज से भी पर्दा उठा देते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Heinrich Uys (@at_leisure_now)

इसलिए बदलता है पानी का रंग

दरअसल कैनो क्रिस्टल्स नदी के पानी का रंग बार-बार बदलने की वजह इसका पानी नहीं है। बल्कि इसमें उगने वाले खास पौधे मैकेरेनिया क्लेविगरा है। इस पौधे के कारण ही पूरी नदी रंगों से भरपूर दिखती है। यह पौधे पानी की तलहटी में मौजूद हैं। इनके ऊपर जब सूरज की रोशनी पड़ती है तो नदी के पानी का रंग लाल हो जाता है। फिर धीमी और तेज़ रोशनी के अनुसार पौधे की अलग-अलग आभा पानी के रंग पर दिखाई पड़ती है। इससे ये नदी पंचरंगी लगती है।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button