बॉलीवुड

लंबी चोटी वाली बच्ची है फेमस हीरोइन, एक मुस्कान पर धड़क उठते हैं करोड़ों दिल, दिखती है बेहद हसीन

बच्चे अक्सर प्यारे और क्यूट होते हैं। उनमें एक तरह की मासूमियत होती है। लेकिन वह जैसे-जैसे बड़े होते हैं यह क्यूटनेस भी कम होती जाती है। हालांकि कुछ लकी लोग ऐसे भी होते हैं जो बड़े होने पर भी उतने ही क्यूट और मासूम दिखते हैं। अब इस बॉलीवुड हीरोइन को ही ले लीजिए। यहां नीचे हम आपको दो बच्चियों की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। इसमें बड़ी बहन एक फिल्म अभिनेत्री है। अब आपको उसे पहचानना है।

फेमस एक्ट्रेस है लंबी चोटी वाली बच्ची, पहचाना?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको दो प्यारी बहनें दिखाई देंगी। एक बहन छोटी है तो दूसरी बड़ी। बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन को गोद में लिया हुआ है। इसकी एक लंबी सी चोटी है। इसके साथ वह कैमरे को देखकर प्यारी सी मुस्कान भी दे रही है। यह बच्ची बॉलीवुड की हीरोइन है। इसकी क्यूटनेस 24 साल की उम्र में भी बरकरार है। क्या आप इसे पहचान पाए हैं?

हम आपको कुछ हिंट दे देते हैं। इस बच्ची के पापा बॉलीवुड एक्टर हैं। इस बच्ची को करण जौहर ने अपनी फिल्म से लॉन्च किया था। यह बच्ची सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस और हॉटनेस को लेकर चर्चा में रहती है। तो चलिए अपने दिमाग पर थोड़ा जोर डालिए। बताइए ये कौन सी हीरोइन है?

बड़ी होने पर भी दिखती है बेहद क्यूट

अब तक आप समझ ही गए होंगे कि ये बच्ची और कोई नहीं लकी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) है। अनन्या ने साल 2019 में कारण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर संग ‘पति पत्नी और वो’ में दिखाई दी। इसके बाद एक्ट्रेस ने खाली पीली, गहराइयां और लाईगर जैसी फिल्में की।

अनन्या पांडे ने अभी तक बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस कोई सुपर डुपर हिट फिल्म नहीं दी है। लेकिन वह अपने क्यूट लुक और स्वीट अदाओं को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। लोग उनकी तस्वीरें और वीडियो देखना पसंद करते हैं। इसके अलावा वह ‘खाली पीली’ एक्टर ईशान खट्टर और ‘लाइगर’ एक्टर विजय देवरकोंडा संग लव अफेयर की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहीं।

पिता की तरह चुनी बॉलीवुड की राह

अनन्या पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं। उनकी मां का नाम भावना पांडे है। अनन्या की एक छोटी बहन भी है जिसका नाम राइशा पांडे है। हालांकि छोटी बहन ने अभी तक अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है। एक्ट्रेस जल्द ही आयुष्मान खुराना संग ‘ड्रीम गर्ल 2’ में दिखाई देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button