अन्य

वजन बढ़ाने के लिए अपनी डाईट में शामिल करें ये चीजें, आपकी बॉडी देखकर शर्मा जनएँगे जॉन अब्राहम

आज के समय में व्यक्ति तरह-तरह की शारीरिक परेशानियों का सामना कर रहा है। इन्ही में से एक है वजन का कम होना। हमारे आस-पास कई ऐसे लोग देखने को मिल जायेंगे जो अपने कम वजन की वजह से हर समय चिंता में रहते हैं। हर व्यक्ति की चाहत होती है कि वह स्वस्थ्य रहे। लेकिन कई लोग अपने खान-पान की गलत आदतों की वजह से कई बिमारियों का सहकार हो जाते हैं। बीमारी की वजह से उनका वजन भी काफी तेजी से कम हो जाता है।

कुछ ही दिनों में बढ़ा सकते हैं वज़न:

अगर आप भी अपने कम होते वजन की वजह से परेशान हैं तो आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। आज हम आपके लिए एक ऐसा डाईट प्लान लेकर आये हैं, जिससे आप कुछ ही दिनों में अपना वजन बढ़ा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें प्राकृतिक रूप से वजन बढ़ाना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। अगर शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए आप भी अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाने से आप अपना वजन बहुत जल्दी बढ़ा सकते हैं।

वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें:

*- आलू:

आलू हर भारतीय रसोई में इस्तेमाल किया जाता है। आलू में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो वजन बढ़ाने में फायदेमंद होता है। इसके साथ ही आलू में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी भी पाया जाता है। वजन बढ़ाने की चाहत रखने वाले लोगों को अपने आहार में आलू जरुर शामिल करना चाहिए।

*- सूखे मेवे:

सूखे मेवे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये वजन बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ्य रखने में भी मदद करते हैं। सूखे मेवे में पोषक तत्वों के साथ ही फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। अपने आहार में मिले-जुले सूखे मेवे जरुर शामिल करना चाहिए।

*- वसा युक्त दूध:

दूध के फायदों के बारे में जितना भी बताया जाये कम है। दूध व्यक्ति के शारीरिक विकास के लिए बहुत ही जरुरी होता है। दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही दूध में विटामिन डी और विटामिन ए भी पाया जाता है। वसा युक्त दूध पिने से व्यक्ति का वजन भी तेजी से बढ़ता है।

*- फल:

वैसे तो सभी फल शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन जब बात वजन बढ़ाने की हो तो इसमें उष्णकटिबंधीय फल विशेष रूप से आपकी मदद कर सकते हैं। आम, पपीता, केला और अनानास वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं।

*- मक्खन-घी:

आज भी गांवों में लोग मोटा होने के लिए मक्खन और घी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फास्टफूड वाली जेनेरेशन इसका सेवन धीरे-धीरे भूलती जा रही है। जो लोग मोटा होने की इच्छा रखते हैं, उन्हें मक्खन और घी का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए।

*- पीनट बटर:

पीनट बटर प्रोटीन और वसा का समृद्ध स्रोत है। इसका सेवन उन लोगों को जरुर करना चाहिए जो अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें एक चम्मच पीनट बटर में लगभग 100 कैलोरी पायी जाती है। इसके साथ ही पीनट बटर में मैग्नीशियम, फोलिक एसिड, विटामिन बी और विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पीनट बटर का इस्तेमाल आप नाश्ते के समय ब्रेड के साथ कर सकते हैं।

*- रेड मीट:

बिना चर्बी वाला लाल मांस कैलोरी से भरौर होता है और यह वजन तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। लाल मांस में प्रोटीन और आयरन की भरपूर मात्रा पायी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें उच्च संतृप्त वसा वाले खाने के साथ लाल मांस का सेवन करने से बचना चाहिए।

*- अंडा:

अक्सर लोगों को आपने यह कहते हुए सुना होगा कि “सन्डे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे”। ऐसा कहने के पीछे एक सबसे बड़ी वजह यह है कि अंडे में भरपूर मात्रा में कैलोरी, फैट और प्रोटीन पाया जाता है। अंडा वजन बढ़ाने का एक अच्छा तरीका होता है। यही वजह है कि वजन बढ़ाने वाले ज्यादातर लोगों का लोकप्रिय आहार अंडा होता है।
उपर्युक्त चीजों को अपनी डाईट में शामिल करके कोई भी व्यक्ति बहुत जल्दी ही अपना वजन बढ़ा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button