बॉलीवुड

सिंपल लुक में कहर बरपाती हैं बॉलीवुड की ये टॉप अभिनेत्रियां, दिल थाम कर ही देखिएगा तस्वीरें

चमक चांदनी से भरी हुई बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों को हम अक्सर ग्लैमरस लुक में ही देखते हैं। हमेशा अपनी खूबसूरती से लोगों को  दीवाना बनाने के लिए ये तरह तरह के प्रोडक्ट्स और स्टाइल करती हैं। लोगों का इनका लुक बहुत ही अच्छा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्टाइलिश लुक के बजाय जब ये सिंपल लुक में नजर आती हैं, तो इनकी सुंदरता में चार चांद लग जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों से मिलवाएंगे जो सिंपल लुक में ग्लैमरस लुक से ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। और ये कई पार्टी में इस तरह के लुक में नजर आ चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके के लिए क्या खास है?

1.करीना कपूर

अपने ग्लैमरस लुक की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाई रहने वाली करीना कपूर सिंपल लुक में काफी अच्छी लगती हैं। जी हां, इनके सिंपल लुक को देखकर इनके फैन्स काफी पसंद करते हैं। करीना कपूर अपनी स्टाइल की वजह से काफी चर्चा में रहती है। 90वें के दशक से अब तक इनका करियर इनकी खूबसूरती और एक्टिंग की वजह से लगातार निखरती जा रही है। हाल ही में इन्होंने वीरे दी वेडिंग में कमाल की एक्टिंग की है। हालांकि, अब ये फिल्में बहुत ही कम करती हैं।

2.श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर को बॉलीवुड की सबसे क्यूट अभिनेत्री के तौर पर जाना जाता है। इन्होंने फिल्म आशिकी-2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसके बाद से ही इन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। श्रद्धा का  करियर दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। आज ये एक सुपरस्टार के तौर पर जानी जाती हैं। बता दें कि श्रद्धा पर सिंपल लुक काफी अच्छा लगता है। ये सिंपल लुक में ही अक्सर दिखाई देती हैं, जिससे इनकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

3.अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक है। इनका फिल्मी करियर कामयाबी की सीढ़ियों को चूम रहा है। इनकी क्यूनेस और खूबसूरती के सामने लाखों लोग फिदा हो जाते हैं। अनुष्का जितनी ग्लैमरस लुक में सुंदर लगती है, उससे ज्यादा खूबसूरत ये सिंपल लुक में नजर आती हैं। इनके सिंपल लुक की चर्चा जोरों से की जाती है। इनकी गिनती भी क्यूट अभिनेत्रियोंं में की जाती है। अनुष्का ने अपने करियर में अभी तक एक से बढ़कर एक फिल्में दी है।

4.दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण आज की समय की सबसे बड़ी अभिनेत्री है। इनकी फिल्में सुपरहिट होती है। हाल ही में फिल्म पद्मावत में भले ही इन्हें आलोनचाओं का सामना करना पड़ा हो, लेकिन यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। दीपिका को सिंपल ड्रेस पहनना बहुत ही ज्यादा पसंद है। यही वजह है कि ये ग्लैमरस लुक के बजाय सिंपल लुक में रहना ज्यादा पसंद करती हैं। इन्हें सफेद ड्रेस पहनना बहुत ही ज्यादा पसंद है। दीपिका के सिंपल लुक को देखकर सभी हैरान हो जाते हैं, क्योंकि ये लुक में काफी अच्छी लगती हैं।

5.सोनम कपूर

अपने फैशन सेंस को लेकर जानी जाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर के ऊपर यूं तो हर लुक बहुत ही ज्यादा अच्छा लगता है, लेकिन सोनम कपूर सिंपल लुक यानि देसी लुक में कहर बरपाती हैं। हाल ही में अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहने वाली सोनम कपूर का करियर अपने चरम पर है। सोनम कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है, जिनकी फिल्में हिट नहीं सुपरहिट होती है। सोनम कपूर अनिल कपूर की बेटी है, जिन्होने हाल ही में आनंद आहूजा से शादी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button