अध्यात्म

घर में कभी भी नहीं होगी अन्न की कमी, बस कर दें ये 8 सरल काम

मां अन्नपूर्णा को अन्न की देवी माना जाता है और इनकी पूजा करने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है। मां अन्नपूर्णा की कृपा से घर सदा अन्न से भरा रहता है। मां अन्नपूर्णा को प्रसन्न करने के लिए नीचे बताए गए उपायों को करें। इन उपायों की मदद से घर में मां अन्नपूर्णा की का वास हो जाता है और घर में अन्न से भरा रहता है।

अतिथि को अच्छे से भोजन कराएं

शास्त्रों में अतिथियों को भगवान का दर्जा दिया गया है और इनकी सेवा करने से पुण्य हासिल होता है। शास्त्रों के अनुसार अतिथि को भोजन करवाने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न हो जाती हैं और उनकी कृपा बन जाती हैं। अतिथियों के अलावा सन्यासी, भिक्षु, संत और साधकों को भी खाना खिलाने से मां अन्नपूर्णा की कृपा पाई जा सकती है।

पहली रोट गाय को खिलाएं

जो लोग रोज खाना बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए बनाया करते हैं उन लोगों के घर में सदा बरकत रहती है और रसोई घर अनाज से भरा रहता है। इसलिए आप भी रोज खाना बनाते समय प्रथम रोटी गाय के लिए बनाएं और इसे गाय को खिलाएं।

चींटियों का आटा दें

चींटियों को आटा डालने से भी मां अन्नपूर्णा प्रसन्न हो जाती हैं और जीवन में कभी भी अनाज की कमी नहीं होती है। दरअसल चीटीं, जानवर, पक्षियों को खाना खिलाने से पुण्य मिलता है और अन्न से घर भरा रहता है।

गरीबों को करें दान

हर महीने कम से कम एक बार गरीब व्यक्ति को अन्न दान करें या उन्हें भोजन करवाएं। दरअसल ऐसा माना जाता है कि हम जितना दान करते हैं भगवान हमें उससे कही ज्यादा देते हैं। इसलिए अन्न का दान करने से अन्न में ओर बरकत हो जाती है।

करें घर की औरतों का सम्मान

शास्त्रों में औरतों को मां अन्नपूर्णा का दर्जा दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि जिन घरों में औरतों का सम्मान किया जाता है और औरतों के साथ अच्छा व्यवाहर किया जाता है, उस घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है और मां अन्नपूर्णा घर में अनाज की कमी कभी नहीं आने देती हैं।

अनाज में रखें एक रुपए

अनाज की बोरी में हमेशा एक रुपए का सिक्का डालकर रखें। ये उपाय करने से अनाज में बरकत बनीं रहती है और रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास हो जाएगा।

करें अपने कुलदेवताओं को याद

जब भी आप भोजन करें तो अपने कुलदेवताओं को जरूर याद करें और उनका नाम लेने के बाद ही भोजन खाएं। इसके अलावा घर में जब भी कोई त्योहार मनाया जाए तो उस दिन भोजन करने से पहले भोजन  को कुलदेवताओं के जरूर चढ़ाएं और उसके बाद ही खाना ग्रहण करें।

ना करें रात के समय इन चीजों का सेवन

रात के समय दही, चावल और सत्तू खाने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं। इसलिए रात को भूलकर भी इन चीजों का सेवन ना करें। साथ में ही हमेशा अपने रसोई घर को साफ रखें। क्योंकि गंदे रसोई घर में मां अन्नपूर्णा कभी भी प्रवेश नहीं करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button