खेल बुलेटिन

66 की उम्र में दूल्हा बने पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल, 28 साल छोटी दुल्हन संग लिए फेरे – Photos

प्यार और शादी की कोई उम्र नहीं होती है। बस आपका दिल जवान रहना चाहिए। आप उम्र के किसी भी पड़ाव में शादी कर घर बसा सकते हैं। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल (Arun Lal) का भी यही मानना है। इसलिए उन्होंने 66 साल की उम्र में दूसरी शादी रचा ली। अरुण 2 मई को कोलकाता में शादी के बंधन में बंधे। उनकी दुल्हनियाँ बुलबुल साहा (Bulbul Saha) महज 38 साल की है। मतलब दूल्हा और दुल्हन की उम्र में पूरे 28 साल का अंतर है।

एक दूजे के हुए अरुण-बुलबुल

बताते चलें कि अरुण और बुलबुल काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल ने एक महीने पहले ही सगाई की थी। अब सोमवार को दोनों शादी के बंधन में बंधकर हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। इस शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में अरुण और बुलबुल बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में तो अरुण ने खुशी के मारे बुलबुल को सबके सामने Kiss भी कर दिया।

बताते चलें कि अरुण की पहली बीवी का नाम रीना है। अरुण की दूसरी शादी में रीना की भी रजामंदी है। दारसल रीना बीते कुछ समय से बहुत बीमार चल रही हैं। ऐसे में उन्होंने अरुण को दूसरी शादी करने की इजाजत दे दी थी। वे इस शादी से बहुत खुश हैं। अरुण और बुलबुल पुराने दोस्त हैं। हालांकि अब ये दोस्ती रिश्तेदारी में तब्दील हो गई है।

कोलकाता के होटल में धूमधाम से हुई शादी

अरुण लाल (Arun Lal) और बुलबुल साहा (Bulbul Saha) की यह शादी कोलकाता के एक होटल में बड़ी ही धूमधाम से हुई। इसमें दोनों के दोस्त, रिश्तेदार शामिल हुए। शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस अरुण और बुलबुल को शादी की बधाईयां भी दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोग उन्हें उम्र के इस पड़ाव में शादी करने को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

अरुण का जन्म 1 अगस्त 1955 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद वे कमेंट्री करने लगे थे। लेकिन फिर 2016 में उन्हें कैंसर हो गया। ऐसे में उन्हें कमेंट्री छोड़नी पड़ी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कैंसर को हरा दिया। इसके बाद उन्होंने बंगाल क्रिकेट टीम (Bengal Cricket Team) में बतौर कोच काम करना शुरू कर दिया था।

अरुण लाल (Arun Lal) साल 1982 से 89 तक बतौर क्रिकेटर एक्टिव रहे। इस दौरान उन्होंने टोटल 16 टेस्‍ट और 13 वनडे मैच खेले। इसमें उन्होंने टेस्‍ट में 729 जबकि वनडे में 122 रन बनाए। इस दौरान टेस्‍ट में उन्होंने 6 अर्धशतक एवं वनडे में 1 अर्धशतक जड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button