बॉलीवुड

कार हादसे का शिकार हुई तनुश्री दत्ता, चोट लगने पर भी लड़खड़ाते हुए किए महाकाल के दर्शन – Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) का एक्सीडेंट हो गया। अदाकारा ने 2 मई को इसकी सूचना अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। तनुश्री मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में महाकाल के दर्शन को जा रही थी। वे कार से सफर कर रही थी। इसी दौरान उनकी कार का ब्रेक फेल हो गया। ऐसे में उनकी कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक्ट्रेस के घुटने में काफी चोट आई।

कार एक्सीडेंट का शिकार हुई तनुश्री दत्ता

दिलचस्प बात ये रही कि चोट आने और एक्सीडेंट होने के बावजूद तनुश्री की भक्ति में कमी नहीं आई। वह अपना प्राथमिक इलाज करवा उज्जैन महाकाल के दर्शन करने गई। यहां उन्होंने भोलेनाथ के सामने सिर झुका अपनी सलामती के लिए उन्हें धन्यवाद कहा। एक्ट्रेस ने अपने महाकाल दर्शन और हादसे में आई चोट से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की है।

महाकाल दर्शन की तस्वीरों को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा “आज का दिन एडवेंचर से भरा था। लेकिन फिर भी मैं महाकाल के दर्शन करने में सफल रही। मंदिर जाते हुए रास्ते में एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया। गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे जिससे वह टकरा गई। हादसे में मुझे सिर्फ कुछ टांके आए हैं। जय श्री महाकाल।

लड़खड़ाते हुए गई महाकाल के दर्शन करने

इन तस्वीरों के अलावा मलाइका ने अपने महाकाल दर्शन का एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तनुश्री महाकाल मंदिर में एंटर हो रही हैं। इस दौरान उन्हें चलने में दिक्कत भी हो रही है। पैर में लगी चोट की वजह से वे लड़खड़ाकर चल रही हैं। हालांकि मंदिर आकर उनके चेहरे पर एक खुशी और सुकून भी दिखाई दे रहा है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा “मेरी जिंदगी का पहला रोड एक्सीडेंट। इसने मेरी आस्था और संकल्प को और भी मजबूत बना दिया। बड़ा ही सुखद अनुभव रहा ये जानकर कि शायद में उतनी भी अजेय नहीं हूं जितना मैं खुद को मानती हूं।

गौरतलब है कि इसके कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का भी कार से एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में अभिनेत्री को माथे पर कुछ टांके आए थे। तनुश्री के हादसे के बाद सभी लोग उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं लोगों ने इस बात की भी तारीफ करी कि चोट लगने के बावजूद वह महाकाल के दर्शन को गई।

काम की बात करें तो तनुश्री ने 2005 में ‘आशिक बनाया आपने’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने इमरान हाशमी संग खूब बोल्ड सीन दिए थे। फिर वे कुछ और गिनी चुनी फिल्मों में दिखाई दी थी। लेकिन कुछ समाए बाद इंडस्ट्री से गायब हो गई थी। 2018 में वह तब सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने मी टू कैंपेन के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर पर गलत ढंग से छूने का आरोप लगाया था। बताते चलें कि तनुश्री मिस इंडिया यूनिवर्स भी रह चूक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button