बॉलीवुड

बेटी राहा को छोड़ रणबीर संग इवेंट में शामिल हुईं आलिया, ऐसा नजारा देख भावुक हुए पति-पत्नी: PICS

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में बेटी राहा के माता-पिता बने हैं। राहा के जन्म के बाद से ही रणबीर और आलिया अपनी बेटी के साथ समय इंजॉय कर रहे हैं। हालांकि इसी बीच समय निकालकर आलिया और रणबीर अपने काम पर भी जाने लगे हैं। अब हाल ही में आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ एक इवेंट में शामिल हुई जहां पर आलिया स्टाइलिश लुक में नजर आई और उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। तो आइए देखते हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इवेंट से आई तस्वीरें…

alia bhatt

दरअसल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई के प्रेस क्लब में कैलेंडर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान एक्सीलेंस इन फोटोग्राफी अवॉर्ड 2023 का भी आयोजन किया गया था। हाथों में हाथ डालें पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे के साथ काफी खूबसूरत लग रहे थे और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

alia bhatt

बता दे आलिया मां बनने के बाद इस तरह से किसी इवेंट में शामिल हुई है तो फैंस के साथ साथ पैपराजी वाले भी काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान आलिया और रणबीर की कई अलग अलग अंदाज में तस्वीरें क्लिक की गई।

alia bhatt

बता दे इस इवेंट के दौरान आलिया और उनके परिवार की भी तस्वीरें लगाई गई थी जिसे देखने के बाद आलिया और रणबीर थोड़े भावुक होते हुए नजर आए। उन्होंने इन तस्वीरों की काफी तारीफ भी की।

alia bhatt

बात की जाए आलिया के लुक के बारे में तो इस दौरान में सिंपल और स्टाइलिश लुक में पहुंची थी। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड मेकअप का सहारा लिया जबकि अपने बालों को खुला रखा हुआ था। मां बनने के बाद आलिया ने बहुत जल्दी खुद को मेंटेन कर लिया और वह काफी फिट भी दिखाई दी।

alia bhatt

बता दे हाल ही में आलिया भट्ट अपनी ननंद करीना-करिश्मा और रिद्धिमा के साथ भी मस्ती करती हुई नजर आई थी। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

alia bhatt

बता दें कि रणबीर कपूर की बेटी का नाम राहा कपूर है। हालांकि अभी तक कपल ने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। पिछले दिनों आलिया और रणबीर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई थी जिसमें उन्होंने बेटी की तस्वीरें ना क्लिक करने की गुजारिश की थी।

alia bhatt

बात की जाए दोनों के काम के बारे में तो इन दिनों रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार कही जाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ मुख्य किरदार में आएंगे। इसके अलावा उनके पास एक अंटाइटल फिल्म है जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे।

alia bhatt

वही बात की जाए आलिया के बारे में तो आलिया के पास ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ है जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।

alia bhatt

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button