राशिफल

राशिफल 7 मार्च 2023: आज 5 राशि वालों के संकटों का समाधान करेंगे हनुमान जी, मिलेगी मनचाही सफलता

आज हम आपको मंगलवार 7 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 7 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में शुभ फल मिलेगा। पुरानी चिंता दूर हो जाएगी। कामकाज पर पूरा ध्यान लगाएंगे। भाई बहनों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है और अच्छा लाभ भी मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज विद्यार्थियों का दिन शानदार रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी, जिससे आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। परिवारवालों का साथ मिलेगा। ऑफिस के काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। इस दौरान अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बनाएंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके अच्छे स्वभाव से लोग खुश रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर परिवार की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विवाह योग्य लोगों को आज कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम-गरम रहेगा। आपको अपने खान-पान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है। बाहर के खानपान से दूर रहें, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। कामकाज में कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जीवन में जो भी संकट चल रहे थे, वह दूर होंगे। जो लोग सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें बहुत ही जल्द सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों का साथ मिलेगा। आप अपने सामने आने वाली हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करेंगे। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। माता-पिता से लाभ होने के योग हैं। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस दौरान आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे इसलिए संभलकर रहना होगा। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी बड़े काम के होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज सेहत से जुड़ी हुई चिंता आपको काफी परेशान करेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार ख़र्चों का बजट बनाकर चलें, नहीं तो आगे चलकर धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश कीजिए। वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। आपकी किसी पुरानी योजना का अच्छा फल मिलेगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। आपकी उम्र से बड़े व्यक्ति के साथ बढ़ रही मित्रता के कारण मार्गदर्शन प्राप्त होने लगेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। घर परिवार का माहौल ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। कामकाज के तरीकों में कुछ नयापन लाने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन समान्य नजर आ रहा है। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आपको बचत पर ध्यान देने की जरूरत है इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। विद्यार्थियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक नतीजा मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। खानपान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है। अचानक आर्थिक रूप से लाभ होने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन कुछ परेशानियों से भरा रहने वाला है। आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी से भी बातचीत करते समय ऐसा कुछ ना बोलें, जो सामने वाले को बुरी लग जाए। आपको अपने काम से काम रखना होगा। दूसरों के कामों और जीवन में हस्तक्षेप मत कीजिए। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। मानसिक रूप से आप थोड़े बेचैन रहेंगे इसलिए आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। आज आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी बेहतर रहेगा। आपको अपने कामों में काफी हद तक सफलता मिल सकती है। नौकरी और व्यापार के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो सकता है। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा फल मिलेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा प्राप्त होगा। अगर आप नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं, तो यह समय ठीक रहेगा। आज आपको अजनबी लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो धोखा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होने की संभावना है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। आप अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको अपने संतान की गतिविधियों पर पूरी नजर रखने की जरूरत है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने जरूरी कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवारवालों के लिए भी समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो जाएगा। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती है। ऐसा होता है तो आप उन्हें मनाने की कोशिश करें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रहना ही बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी, इसका आपको जरूर फल मिलेगा। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कला एवं साहित्य के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button