दिलचस्प

बारिश के मौसम में लड़कियों के मन में आते है ये अजीब ख्याल, आपकी पार्टनर भी तो नहीं सोचती है ऐसा

बारिश का मौसम देखकर हर किसी के मन में अलग अलग भावनाएं होती हैं। कोई इस मौसम को खूब मस्ती से जीना चाहता है, तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हेंं बारिश बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है, ऐसे लोग बारिश को देखते ही चिढ़ जाते हैं। बारिश के दिनों हर किसी का मन बदला बदला रहता है। बारिश देखते ही हर किसी को शरारत करने का मन करता है। बारिश के मौसम में जमीन पर गिरती बूंदे हर किसी के मन को भिगो जाती हैं। यूं तो बारिश का मौसम बहुत ही ज्यादा कूल और रोमांटिक होता है, जिसकी वजह से हर किसी के मन में प्यार उमड़ता है, लेकिन लड़कियां इस मौसम में सबसे अलग सोचती हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

लड़कियों के मन में बारिश देखते ही तरह तरह के ख्याल आने लगते हैं। इस मौसम में लड़कियां बहुत ही ज्यादा रोमांटिक हो जाती हैं। उनके मन मेंं तरह तरह की उम्मीदें और सपने जागने लगती हैं। हर किसी का बारिश से जुड़ी अपनी एक अलग ख्वाहिश होती हैं। ऐसे में लड़कियोंं के पास बहुत सी  ख्वाहिश होती है, जिन्हेंं वो बारिश के दौरान करना चाहती हैं। लड़कियां बारिश देखते ही सबसे पहले अपने होने वाले पार्टनर या जो उनका पार्टनर है, उसके ख्यालोंं मेंं डूब जाती हैं। चलिए जानते हैं कि लड़कियों के मन में बारिश देखते ही क्या क्या ख्याल आने लगते हैं।

1.बारिश में नहाने का मन

बारिश के मौसम यूं तो हर किसी का मन बारिश में भीगने का करता है, लेकिन लड़कियोंं का मन ज्यादा करता है। लड़कियां बारिश में खूब नहाने के बारे में सोचती हैं। बारिश में नहाते हुए वो कई तरह के सपने भी देखती हैं। साथ ही बारिश गर्मी से भी राहत देती है, जिसकी वजह से भी लड़कियों को बारिश खूब पसंद होती है।

2.बाईक पर घूमने का मन

जब भी लड़कियां बारिश को देखती हैं, तो उनके मन में अपने लवर के साथ के बाईक पर घूमने का मन करता है। अब बारिश का मौसम हो और साथ में लवर के साथ बाईक राइड हो जाए तो बात ही अलग होती है। बारिश के मौसम में बाईक पर घूमने का अलग ही मजा होता है। ऐसे में लड़कियां अपनी ये ख्वाहिश पूरी करने की सोचती हैं।

3.पार्टनर के साथ भीगना

पार्टनर के साथ भीगना भी अपना एक अलग मजा है। बारिश मेंं भीगते  हुए लड़कियां अपने पार्टनर के बारे में सोचने लगती हैं। वो सोचती हैं कि काश उनका पार्टनर इस वक्त उनके साथ होता तो वो उनके बाहों में बाहें डालकर बारिश का मजा लेती हैं। दरअसल, बारिश देखते ही लड़कियां खूब रोमांटिक हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें अपना पार्टनर याद आने लगता है।

4.तीखी चीजें खाने का मन

बारिश के मौसम में तीखी चीजोंं का सेवन करना तो सबको अच्छा लगता है, लेकिन लड़कियों के बारे में कहा जाता है कि उन्हेंं तीखा बहुत ही  ज्यादा पसंद होता है।  ऐसे में बारिश के मौसम में पकौड़ा, समोसा, चिल्ली पोटेटो आदि खाने का खूब मन करता है।

5.डिनर डेट

डिनर डेट बहुत ही ज्यादा रोमांटिक होता है। और ये डेट बारिश में तो और भी ज्यादा रोमांटिक हो जाता है। ऐसे में बारिश के मौसम मे लड़कियोंं का डिनर डेट पर जाने का खूब मन करता है। ऐसे में आप अपनी पार्टनर को डिनर डेट पर लेकर जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button