राशिफल

बजरंगबली की कृपा से इन 6 राशियों के दु:ख हुए दूर, सफलता और धन लाभ के बने प्रबल योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल में लगातार बदलाव होता रहता है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक न होने के कारण जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं, जिसको लेकर मनुष्य ज्यादातर परेशान रहता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संकेत से कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर बजरंगबली की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन के दु:खों से छुटकारा मिलेगा। इन राशि वालों को सफलता के साथ-साथ धन लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। तो चलिए जानते हैं यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर बजरंगबली की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में आप कोई नई योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में बेहतरीन फायदा मिलेगा। व्यापार की गति तेज हो सकती है। तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी कर रहे लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। संतान की तरफ से चिंता कम होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

कन्या राशि वाले लोग बेहद भाग्यशाली साबित रहेंगे। हर मामले में आपको सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। सभी क्षेत्र में किस्मत पूरा साथ देगी। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं। बजरंगबली के आशीर्वाद से आर्थिक मुनाफा मिलने के प्रबल योग हैं। धन का संचय करने में सफल रहेंगे।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर बजरंगबली की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ कोई विवाद चल रहा है तो उसका हल निकल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं, जो बेहद कारगर साबित होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ पार्टी करने का अवसर मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मकर राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम नजर आ रहा है। आपको अपने कामकाज में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। बजरंगबली की कृपा से घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। कारोबार में विस्तार होगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में दबदबा बना रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होने जा रहा है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बजरंगबली के आशीर्वाद से जीवन के संकटों से छुटकारा मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें जीत हासिल होगी।

मीन राशि वाले लोगों को बजरंगबली की कृपा से उत्तम फल की प्राप्ति होगी। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी हंसी-खुशी व्यतीत होगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। किसी पुराने निवेश का भारी फायदा मिल सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। खास लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का समय बेहतरीन रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक नतीजा मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपके मुनाफे में कमी आ सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कठिन मेहनत करने के बाद सफलता हासिल होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी, जिसके चलते आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। फिजूलखर्ची अधिक होने के कारण मानसिक चिंता बढ़ेगी। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। खास लोगों से संपर्क बनेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा क्योंकि धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर नाराजगी उत्पन्न हो सकती है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। यात्रा जरूरी है तो गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। इस राशि के लोग अपनी सेहत पर ध्यान दें। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऑफिस में कामकाज अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। आपकी मेहनत सफल रहेगी। कोई लाभदायक योजना हाथ लग सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि वाले लोग अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। धर्म-कर्म के कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आमदनी के अनुसार खर्चे पर कंट्रोल रखना होगा। कुछ नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने खानपान में थोड़ा सुधार करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। बच्चों के भविष्य से जुड़े हुए महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दूसरों की भलाई जैसे कार्य कर सकते हैं, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के लोग गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

धनु राशि वाले लोगों को काफी सावधानी पूर्वक अपने कार्य करने की आवश्यकता है। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। अचानक हाथ में आया हुआ लाभ निकल सकता है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिल सकता है। आप कोई भी जोखिम उठाने की कोशिश मत कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button