राशिफल

भगवान विष्णु की कृपा से इन 3 राशियों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, घर की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

आकाशमंडल में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और स्वास्थ्य में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल निर्मित होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपका मन कामकाज में लगेगा।

सिंह राशि वाले लोगों के कामकाज के तरीकों में सुधार आने की संभावना है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक दायरा मजबूत रहेगा। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। भगवान विष्णु जी की कृपा से घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। परिवार के सभी लोग एक-दूसरे का सपोर्ट करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। रुका हुआ काम प्रगति पर आ सकता है। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। भगवान विष्णु जी की कृपा से आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिल सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए नए लोगों से जान पहचान हो सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में मनचाहा परिणाम हासिल हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों के मन में परोपकार के कार्य करने की इच्छा जागृत हो सकती है। दूसरों की मदद करके आपको सुकून प्राप्त होगा, इसमें कुछ धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अचानक कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिसके कारण आपके कामकाज प्रभावित होंगे। विद्यार्थियों का समय अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में उचित परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहने वाला है। आप परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

मिथुन राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता पाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ेगा।

कर्क राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति की संभावना है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा। वाहन नियंत्रित गति में चलाएं। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत होगा। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों के मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा इसके कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। समाज में नए-नए लोगों से जान पहचान बनेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

तुला राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर अत्यधिक भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए सतर्क रहना होगा। परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार में आमदनी के नए नए स्रोत बन सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। काफी लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। भाई-बहनों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले सोच-विचार जरूर करें। जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है, जिससे जीवनसाथी आपसे नाराज रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है।

धनु राशि वाले लोगों को फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आमदनी और व्यय का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है अन्यथा भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें।

मकर राशि वाले लोगों को व्यापार में भारी लाभ मिलने के योग हैं। व्यवसाय में उन्नति की संभावना नजर आ रही है। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है, जिसकी वजह से आपका मन काफी परेशान रहेगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन में निराशा का सामना करना पड़ेगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय ठीक रहेगा। आप नई योजनाओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button