राशिफल

इस तारीख से शनिदेव चलेंगे उल्टी चाल, इन 5 राशियों की बढ़ेंगी परेशानियां, सभी जानें अपना हाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव देखने को जरूर मिलता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक है ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार 23 मई 2021 को मकर राशि में न्याय के देवता शनि महाराज वक्री होने वाले हैं। इसके बाद 11 अक्टूबर 2021 तक यह वक्री अवस्था में ही विराजमान रहेंगे। इसके बाद मार्गी होकर गोचर करेंगे। शनि की उल्टी चाल के प्रभाव से सभी राशियों को शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति होगी। तो चलिए जानते हैं सभी राशियों पर शनि वक्री का कैसा असर रहने वाला है।

आइए जानते हैं किन राशि वालों को मिलेगा शुभ फल

मेष राशि वाले लोगों के लिए शनिदेव का वक्री होना शुभ साबित होगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आएगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करते हैं तो इसका अच्छा लाभ मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कैरियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है। अगर आप कोई निवेश करते हैं तो इसका आपको फायदा मिलेगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय ठीक नजर आ रहा है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। इस समय के दौरान निवेश संबंधित कामों में आपको लाभ मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

तुला राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। शनि देव की उल्टी चाल की वजह से आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में चल रहे वाद-विवाद खत्म होंगे। आप अपनी मेहनत से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आने की संभावना नजर आ रही है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। मनोरंजन के साधन में थोड़ा धन खर्च हो सकता है परंतु आपको खुशी मिलेगी। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है। व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ राशि वाले लोग बड़ी मात्रा में कहीं धन निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आ सकता है। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। धन कमाने के मार्ग हासिल होंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। दोस्तों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। विदेश से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। पुराने किए गए कामों में लाभ मिलने के योग हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

आइए जानते हैं किन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

वृषभ राशि वाले लोगों को मिलाजुला परिणाम हासिल होगा। इस समय के दौरान आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है। परिवार के बड़े बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखें। परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलजुल कर रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

मिथुन राशि वाले लोगों को कार्य क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। इस समय के दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। दोस्तों के साथ अनबन होने की संभावना नजर आ रही है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय कठिन रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आपका मन काफी परेशान रहने वाला है। गैरकानूनी कार्यो से दूर रहना होगा अन्यथा कानूनी विवाद में उलझ सकते हैं। व्यापार में भागीदारों से मनमुटाव खत्म होंगे। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आप बेवजह का मानसिक तनाव मत लीजिए। जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद ना करें।

कन्या राशि वाले लोगों को इस समय के दौरान संतान की तरफ से कष्ट का सामना करना पड़ेगा। आपकी आमदनी में कमी आने की संभावना नजर आ रही है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आप अपने गुरुजनों का सम्मान करें। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा।

धनु राशि वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस अवधि के दौरान आप पैसों का लेनदेन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button