राशिफल

इन 5 राशियों की खुलेगी बंद किस्मत, मां संतोषी की कृपा से दूर होंगे दुःख, हर तरफ से मिलेगा लाभ

नमस्कार दोस्तों आप सभी लोगों का हमारे लेख में स्वागत है। दोस्तों, मनुष्य के जीवन की परिस्थितियां ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर निर्भर करती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ नतीजे मिलते हैं, परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक न होने के कारण व्यक्ति बहुत सी कठिन परिस्थितियों से गुजरता है। अगर ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो व्यक्ति को अपनी किस्मत का भी भरपूर सहयोग मिलता है। इस संसार में हर किसी मनुष्य को अपने जीवन काल में उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है, जिसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है।

ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनकी किस्मत बदलने वाली है। इन राशियों के लोगों के ऊपर मां संतोषी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन के सभी दुख दूर होंगे।

आइए जानते हैं मां संतोषी की कृपा से किन राशियों की खुलेगी बंद किस्मत

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके बहुत से कार्य बन सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। नए नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी बात होने वाली है। प्रेमियों के लिए समय उत्तम रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर होंगे।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका मन काफी खुश रहने वाला है। दांपत्य जीवन में रोमांस और प्रेम में बढ़ोतरी हो सकती है। यदि आप कोई काम साझेदारी में आरंभ करते हैं तो उसका अच्छा फल मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पारिवारिक वातावरण में शांति का माहौल बना रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। आप अपनी योजनाओं को कामयाब बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के जीवन में खुशियों भरे पल आने वाले हैं। मां संतोषी की कृपा से आप अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सफलता के कई मौके आपके सामने आ सकते हैं। पारिवारिक माहौल बढ़िया रहेगा। आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। किसी महत्वपूर्ण योजना में अनुभवी लोगों की सलाह मिल सकती है। यदि आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं तो इसका अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहने वाली है।

धनु राशि वाले लोगों का आने वाला समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के बीच अच्छे संबंध रहने वाले हैं। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। नया वाहन, मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। कार्यस्थल में साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी मदद करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहने वाले हैं। दोस्तों के बीच चल रही दिक्कतें दूर होगी। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम रहेगा। मां संतोषी की कृपा से आप सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे। आप अपने अच्छे व्यवहार से लोगों का दिल जीत सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में मुनाफा मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी में मीठी-मीठी नोकझोंक होगी, आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आपके खर्चे बहुत अधिक रहने वाले हैं, इसलिए आप अपनी इनकम के अनुसार खर्चों का बैलेंस बनाकर रखें अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी अधिक रूचि रहेगी। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर खूब मेहनत करेंगे। बड़े अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है।

मिथुन राशि वाले लोगों को काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपको कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखना होगा अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। इस राशि के लोग अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि वाले लोगों का समय कमजोर रहेगा। आप मानसिक रूप से खुश रहेंगे। आप अपने कुछ कार्य पूरे कर सकते हैं, लेकिन सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने शत्रुओं से सतर्क रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों में मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। आप अपनी कोशिश और मेहनत जारी रखें, इससे आपको भविष्य में अच्छा नतीजा मिलेगा।

सिंह राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आर्थिक दबाव अधिक रहेगा। कामकाज में कठिन मेहनत के पश्चात सफलता मिलने की संभावना बन रही है। प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। इस राशि के लोग किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा। माता की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी रहेगी। आप अपने कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहने वाले हैं। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। शादीशुदा लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि पति-पत्नी के बीच टकराव हो सकता है। किसी भी यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने के संकेत मिल रहे हैं।

मकर राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। किसी यात्रा में आपको सफलता मिल सकती है। आप अपने मित्रों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। मनोरंजन के कार्यो में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। किसी खास व्यक्ति से मिलकर आप काफी खुश होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। आप अपने घरेलू खर्चों पर लगाम रखें।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की वजह से आपका मन हर्षित हो सकता है। प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन में परिस्थितियां भी कुछ ठीक नहीं रहेंगीं। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। अचानक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button