राशिफल

राशिफल 26 जनवरी: बसंत पंचमी पर बन रहे दुर्लभ संयोग, इन 7 राशियों को मिलेगा लाभ, मेहनत लाएगी रंग

आज हम आपको गुरुवार 26 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 26 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से समय रहते पूरा कर पाएंगे। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी। मानसिक तनाव खत्म होगा। आप किसी नई योजना पर सोच विचार कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर मिलने के योग बने हुए हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करने का सोच सकते हैं। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें अच्छा क्लाइंट मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। कुछ मामलों में छोटे विवाद हो सकते हैं। सोच समझकर ही आपको बोलना चाहिए। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है। अधूरे कामों को पूरा करने के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने हर काम को योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा लाभ होने के योग बनेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके रिश्तो में मधुरता आएगी। संतान के भविष्य के लिए नई योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम को पूरा करने में सफल होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के नए-नए जरिए प्राप्त हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। संतान की ओर से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मानसिक तनाव खत्म होगा। आप अपने सामने आने वाली विषम परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। कुछ शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। नौकरी का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको कई नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनके लिए आपको तैयार रहना होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आप अपने काम को पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर उपयोग कर पाएंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं। गुप्त शत्रु आपके कामकाज में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं परंतु उन्हें साफलता नहीं मिल पाएगी। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। खान-पान पर संयम रखना होगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा नजर आ रहा है। आपकी कमाई बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे लेकिन आप योग और व्यायाम से भी उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। विदेश में रहने वाले मित्र तथा स्नेहीजनों से बातचीत हो सकती है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके किसी काम में में फायदेमंद साबित होगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बेहतर रहेगा। प्रेमी के साथ हुए अनबन दूर हो जाएंगे। आपके रिश्तो में नजदीकियां बढ़ेंगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। कुछ नए अवसर आपको मिल सकते हैं। सरकारी कामों में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आप अपने जीवन में अच्छी खासी सफलता हासिल करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की योजना ना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने कामकाज को समय रहते पूरा कर पाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। मेहनत के दम पर मुश्किल कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कार्य क्षेत्र की प्रगति हेतु अलग-अलग क्षेत्रों में भाग्य आजमाने का मौका मिल सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की संभावना है। आप किसी ऐसे काम को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी। किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। दोपहर के बाद कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button