राशिफल

इन 8 राशियों के भाग्यशाली दिनों की हुई शुरूआत, विष्णुजी की कृपा से सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

ग्रह-नक्षत्रों की चाल और समय के साथ-साथ मनुष्य के जीवन की परिस्थितियां बदलती रहती हैं। कभी व्यक्ति के जीवन में अच्छा समय रहता है तो कभी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो भी उतार-चढ़ाव व्यक्ति के जीवन में आते हैं इसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है। यदि ग्रहों की चाल आपकी राशि में ठीक है तो इससे आपको हर तरफ से शुभ परिणाम मिलते हैं, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण एक के बाद एक कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। हर किसी व्यक्ति की राशि उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। राशि की सहायता से आप अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं ताकि आप अपनी सभी योजनाओं की तैयारियां कर सकें।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इन राशियों के लोगों के भाग्यशाली दिन शुरू होने जा रहे हैं। जीवन में खुशियां आएंगी और हर सुविधाएं मिलने के योग बन रहे हैं।

आइए जानते हैं विष्णुजी की कृपा से किन राशियों के भाग्यशाली दिन हुए शुरू

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से निभाने में सफल रहेंगे। आप अपने जीवन का पूरा इंजॉय करने वाले हैं। मनोरंजन के क्रियाकलापों में भाग ले सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिल सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत सफल रहेगी। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आमदनी के स्रोत मिल सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत से काम में सफलता मिलने की संभावना है। भगवान विष्णु जी की कृपा से आपके जीवन की परेशानियां कम होंगी। आप खुद को हल्का महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा रहने वाला है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी खुशनुमा रहेगी। प्रेम संबंधित मामलों से जुड़े हुए लोग काफी खुश रहेंगे। आप अपने प्रिय से प्यार भरी बातें कर सकते हैं। काम के सिलसिले में आपका समय मजबूत रहने वाला है। भाग्य के बलबूते आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

कर्क राशि वाले लोग आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। धन कमाने के बहुत से जरिए हाथ लग सकते हैं। परिवार के सभी लोग आपके अच्छे स्वभाव से काफी खुश रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। पुराने किए गए निवेश का आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। अच्छे जीवनसाथी की तलाश खत्म होने जा रही है। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन आनंदित होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत बनेगी। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। आप किसी बड़े मामले को अपनी बुद्धिमानी से सुलझा सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। इनकम बढ़ेगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। आप अपने प्रिय के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कारोबार में विस्तार हो सकता है। अचानक आपको अपने व्यापार में कोई लाभदायक योजना मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों के जीवन की कठिन परिस्थितियां समाप्त होने वाली हैं। भगवान विष्णु जी की कृपा से आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से छुटकारा प्राप्त होगा। पारिवारिक परेशानियों से पीछा छूटेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी पूजा-पाठ में शामिल हो सकते हैं। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके कामकाज में पूरा सपोर्ट करेंगे। आप अपने अच्छे प्रदर्शन से बड़े अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं। प्रेमियों के लिए समय उत्तम रहेगा। आपके रिश्तो में रोमांस बढ़ेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोग अपने जरूरी काम पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। काम पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। भगवान विष्णु जी की कृपा से पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में अहम भूमिका अदा करेंगे। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। रिश्तो में रोमांस बना रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कुंभ राशि वाले व्यक्ति अपने अच्छे स्वभाव से आसपास के लोगों का दिल जीत सकते हैं। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। भगवान विष्णु जी की कृपा से आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आप जिस काम में काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उसका रिजल्ट मिल रहा है। आप लगातार तरक्की की तरफ आगे बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर रहेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ शीघ्र ही विवाह कर सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय बेहतर होने वाला है। भगवान विष्णु जी की कृपा से जीवन की चुनौतियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं। परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए समय रोमांटिक रहने वाला है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है। आप अपने रुके काम काज पूर्ण करेंगे। इस राशि के लोग अपने कार्यों से काफी हद तक संतुष्ट रहने वाले हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय मध्यम रूप से व्यतीत होने वाला है। इस राशि के लोगों को अपना आत्मविश्वास मजबूत रखना होगा। किसी पुरानी बात को लेकर चिंता बढ़ सकती है। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। काम के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। कार्यस्थल में उच्च अधिकारी और सहकर्मी आपका पूरा सहयोग देंगे। शादीशुदा जीवन बेहतर व्यतीत होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ यादगार पल व्यतीत करने वाले हैं।

तुला राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। इस राशि के लोगों को बच्चों की तरफ से कष्ट मिल सकते हैं। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। अधिनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन खुश रहेगा। इस राशि के लोग धन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा धन हानि हो सकती है।

धनु राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। अचानक आपका कोई कार्य बिगड़ सकता है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ काम करने वाले लोगों से मतभेद होने की संभावना बन रही है. यदि आप कोई भी कदम उठाते हैं तो पहले सोच-विचार अवश्य कीजिए। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में आपको मिलाजुला फल मिलेगा परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप ऐसी कोई भी बात ना बोलें जिससे आपके रिश्तो पर गलत असर पड़े।

मकर राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। किसी पुरानी बात को लेकर आपके मन में बेचैनी बनी रहेगी। खानपान की आदतों में सुधार लाने की आवश्यकता है अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कुछ कामों में मित्रों का सहयोग मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को पूंजी निवेश करने से पहले सोच-विचार करना होगा अन्यथा आपको हानि होने के संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button