दिलचस्प

शादी के दिन दुल्हन को देखकर निकल पड़े दूल्हे के आंसू, लोग बोले- बड़ी लक्की है दुल्हन

शादी वाले दिन आपने दुल्हन को रोते हुए तो कई बार देखा होगा। लेकिन ऐसा बहुत कम होता है जब दूल्हा भी रो पड़ता है। रोते हुए दूल्हे का ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं। इस वीडियो को देख आपका दिल भी पसीज जाएगा। चेहरे पर एक मुस्कान आ जाएंगे। आपके मुँह से निकलेगा वाह क्या सुन्दर नजारा है।

दुल्हन को देख फफक-फफक रोने लगा दूल्हा

शादी हर किसी के जीवन का एक खास दिन होता है। इस दिन को हर कोई खास बनाने की कोशिश करता है। फिर आजकल तो दूल्हा और दुल्हन अलग अलग अंदाज में शानदार एंट्री भी करते हैं। कई बार दुल्हन अपनी शादी में नाच गाना गाते हुए एंट्री मारती है। ऐसी ही एक दुल्हन ने जब अपनी शादी में दूल्हे के लिए डांस परफॉर्मेंस दी तो वह भावुक हो गया।

दुल्हन सजधज के अपनी सहेलियों के साथ आई और कैलाश खेर के गाने ‘पिया घर आएंगे’ पर डांस करने लगी। इस दौरान वह बेहद खूबसूरत दिख रही थी। उसके डांस मूव्स भी बड़े शानदार थे। दुल्हन का यह शानदार परफॉर्मेंस देख दूल्हा रोने लगा। उसकी आँखों से आंसुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही थी। वह अपनी जेब से रुमाल निकाल अपने आंसू पोंछने लगा। फिर आसपास खड़े लोग उसे देखने लगते हैं।

लोग बोले- बड़ी लक्की है दुल्हन

दुल्हन को देख दूल्हे के रोने का यह वीडियो मीडिया पर बढ़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब पर  प्रभू की लीला नाम के पेज से शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘ दूल्हा अपनी दुल्हन को देख लगातार रोए जा रहा है।’ इस वीडियो को देख लोगों के बीच कई दिलचस्प कमेंट आने लगे।

एक यूजर ने लिखा ‘बहुत ही भावुक कर देने वाला नजारा है।’ वहीं दूसरे ने कहा ‘दुल्हन बहुत लक्की है जो उसे ऐसा पति मिला।’ फिर एक कमेंट आता है ‘सच में बहुत ही खूबसूरत वीडियो है।’ बस ऐसे ही और भी कई दिलचस्प कमेंट्स आने लगे। तो चलिए बिना किसी देरी के आप भी यह वीडियो देख लीजिए।

पहले भी दिख चुका है ऐसा नजारा

वैसे यह कोई पहली बार नहीं है जब दूल्हा दुल्हन को देख रो पड़ा। इससे पहले भी कुछ ऐसे वीडियो सामने आए थे जब दुल्हन को देखते ही दुल्हन भावुक हो उठा। अब इस वीडियो को ही ले लीजिए। इसमें दुल्हन जब सजधज के दूल्हे के सामने पहली बार आती है। तो दूल्हा उसे देख भावुक हो जाता है। फिर उसकी आंखों से आंसूओं की धारा बहने लगती है। यह देख दुल्हन को हंसी आ जाती है। आप इस वीडियो को यहां देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button