दिलचस्प

सजधज के आई दुल्हन तो फूट-फूटकर खूब रोया दूल्हा, रिश्तेदारों ने बड़ी मुश्किल से संभाला – Video

शादी जिंदगी का सबसे अहम फैसला होता है। इसलिए हर कोई बहुत सोच समझकर ही अपना जीवनसाथी चुनता है। ऐसा बहुत कम लोगों के साथ होता है कि उन्हें एकदम परफेक्ट और उनकी पसंद का जीवनसाथी मिल जाए। यदि ऐसा हो जाए तो उनकी आँखें खुशियों से भर जाती है। दिल की खुशी आंसुओं और इमोशन से बाहर निकल जाती है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक दूल्हे के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ।

दुल्हन को देख रोने लगा दूल्हा

आप ने शादी में दुल्हन को रोते हुए तो कई बार देखा होगा। वह अपनी विदाई के समय अक्सर भावुक हो जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे दूल्हे से मिलाने जा रहे हैं जो दुल्हन को देखकर काफी इमोशनल हो गया। इस दूल्हे के सामने जैसी ही उसके सपनों की परी सजधज के दुल्हन बनकर आती है, उसकी आंखों से आंसूओं की धारा बहने लगती है।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा स्टेज पर बैठा हुआ है। उसके आसपास कुछ रिश्तेदार भी हैं। फिर दुल्हन की एंट्री होती है। दुल्हन को अपने सामने देख दूल्हा भावुक हो जाता है। वह सिर नीचे झुकाकर रोने लगता है। रोते हुए दूल्हे को देख रिश्तेदार भी हैरान रह जाते हैं। वह उसे किसी तरह संभालने की कोशिश करते हैं।

दूल्हे को देख दुल्हन मुस्कुराती रही

वहीं दूसरी तरफ खड़ी दुल्हन अपने दूल्हे को रोता हुआ देख हंसने लगती है। उसके चेहरे पर एक स्माइल होती है। उसे भी शायद यकीन नहीं होता है कि उसका दूल्हा इतना इमोशनल बंदा है। उसकी जगह वह शादी वाले दिन रो रहा है। इस पूरे वीडियो को देख हंसी भी आती है और साथ ही दिल इमोशनल भी हो जाता है।

रोते हुए दूल्हे के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rzmakeovers नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो पर दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘लगता है दूल्हे ने अपनी पसंद की दुल्हन को पाने के लिए बहुत पापड़ बेले हैं।’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा ‘आखिर कोई अपनी शादी में इतना इमोशनल कैसे हो सकता है। वह भी दूल्हा।’ फिर एक कमेंट आता है ‘समझ नहीं आ रहा। इस वीडियो को देख हंसना है या रोना है।’

यहां देखें रोते हुए दूल्हे का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rz makeovers (@rzmakeovers)


वैसे क्या आप अपनी शादी में इतने इमोशनल हुए थे?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button