अध्यात्म

‘हंस राजयोग’ घुमाएगा इन राशियों के भाग्य का पहिया, चारों ओर से बरसेगा धन, मिलेगी ढेरों खुशियां

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति एक अहम भूमिका निभाती है। जब कोई ग्रह किसी दूसरी राशि में गोचर करता है या उदय-अस्त होता है तो इसका अच्छा या बुरा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। गुरु ग्रह भाग्‍य, विवाह, सुख जैसी चीजों का कारक होता है। यह साल में एक बार अपनी राशि बदलता है। 22 अप्रैल को यह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा।

हालांकि इसके पहले 1 अप्रैल 2023 को गुरु मीन राशि में अस्त होंगे। फिर 20 अप्रैल को मेष राशि में उदय होंगे। गुरु के उदय होने से ‘हंस राजयोग’ का निर्माण होगा। यह योग तीन खास राशियों को ढेर सारे लाभ देगा। इनके सुने जीवन में खुशियों की बहार आ जाएगी। सभी दुख खत्म हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी है।

कर्क राशि

गुरु का उदय होने से कर्क राशि के लोगों को बड़ा फायदा होगा। इनके करियर में जबरदस्त लाभ होगा। इन्हें जॉब के बड़े ऑफर मिलेंगे। सरकारी नौकरी भी लग सकती है। हालांकि इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत एक्स्ट्रा करनी पड़ सकती है। दूसरी तरफ बीजनेस करने वालों की चांदी रहने वाली है। इन्हें मुनाफा अच्छा होगा।

छात्रों को भी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। किस्मत के बल पर आपके सभी काम आसानी से हो जाएंगे। धन से जुड़े लाभ होंगे। मकान खरीदी या बिक्री के योग बन सकते हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। आपके सभी सपने अप्रैल माह से सच होने की दिशा में आगे बढ़ जाएंगे।

धनु राशि

हंस राजयोग के चलते धनु राशि के जातकों की लाइफ सुख सुविधाओं से परिपूर्ण हो जाएगी। इन्हें नए वाहन या मकान का सुख मिल सकता है। आय के साधन बढ़ सकते हैं। रिश्तेदारों से धन की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी में तरक्की हो सकती है। बेरोजगारों की जॉब लग सकती है।

आपके ऊपर से शनि की साढ़ेसाती भी खत्म हो गई है। ऐसे में हंस राजयोग आपका और भी लाभ करेगा। खासकर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं पुराने रोगों से भी छुटकारा मिलेगा। शत्रु आपके सामने घुटने टेक देंगे। आपके घर कोई नया मेहमान आ सकता है। इसके आने से घर की खुशियां दोगुनी हो जाएगी।

मीन राशि

गुरु मीन राशि में अस्‍त होकर मेष राशि में उदित हो रहा है। इसलिए मीन राशि वालों को इसका तगड़ा लाभ मिलेगा। अगले कुछ महीने आपकी चांदी ही चांदी रहेगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह अच्छे से सम्पन्न हो जाएगा। घर में मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं। आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

हंस राजयोग आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। अपनों से रिश्ते मधुर और मजबूत होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके हक में होंगे। सेहत में सुधार होगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आप अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button