राशिफल

बुध का तुला राशि में गोचर, इन 4 राशियों को छप्पर फाड़ मिलेगा धन, आज से 24 दिन रहेंगे बेहद शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर किसी व्यक्ति की राशि उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। राशि से व्यक्ति के जीवन से जुड़े हुए बहुत सी बातों का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। व्यक्ति को भविष्य में क्या फायदा मिलेगा और क्या नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसी तरह की बहुत सी बातें होती हैं, जो उसकी राशि से पता लगाई जा सकती हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है।

आपको बता दें कि बुध ग्रह 26 अक्टूबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध को धन, बुद्धि, व्यापार, तर्क, वाणी का कारक माना जाता है। यह 19 नवंबर 2022 तक तुला राशि में ही विराजमान रहेंगे। बुध की इस राशि परिवर्तन की वजह से तुला राशि में चार ग्रहों की युति बन रही है। तुला राशि में पहले से ही सूर्य, शुक्र और केतु मौजूद हैं।

इस तरह तुला राशि में इन चार अहम ग्रहों की मौजूदगी अद्भुत संयोग का निर्माण कर रही है। ग्रहों का यह संयोग 4 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। तो चलिए जानते हैं बुध गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध का तुला राशि में गोचर बहुत ही शुभ फल देने वाला है। इस राशि वाले लोगों को करियर में लाभ मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। खासतौर पर विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। एकाग्रता बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपनी वाणी के दम पर काम बनाने में सफल रहेंगे। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों के लिए बुध का गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा। इस राशि वाले लोगों के जीवन में पारिवारिक शांति बनी रहेगी। इस राशि वाले लोगों को धन लाभ होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। आपके वेतन में बढ़ोतरी होगी। जो लोग नौकरी करते हैं, उनकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। इस समय अवधि के दौरान विद्यार्थियों को लाभ मिलने के प्रबल योग हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि गोचर काफी अच्छा साबित होगा। इस राशि वाले लोगों के रिश्ते बेहतर बनेंगे। भाई बहनों के बीच प्यार बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। सब आपकी बातों को ध्यान पूर्वक सुनेंगे और मानेंगे भी। करियर में अच्छे मौके मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों को बुध का राशि परिवर्तन धन लाभ कराएगा। पैसा कमाने के अच्छे मौके मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। आमदनी बढ़ने से पैसों से जुड़ी हुई परेशानियां खत्म हो जाएंगी। राहत महसूस करेंगे। परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बढ़ेगी। आपको शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button