अन्य

ज़रूरत से ज्यादा नमक खाने से हो सकती हैं ये 4 गंभीर बीमारियां, जानिए कितना करना चाहिए सेवन?

नमक सभी के जीवन का एक अभिन्न खाद्य पदार्थ है। नमक का प्रयोग भोजन में तो किया ही जाता है, साथ ही इसका प्रयोग कई तरह के सौंदर्य और स्वास्थय के लिए भी किया जाता है। स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार आवश्यक है। नमक के कमी से गले में घेंघा के अलावा कई रोगों का सामना करना पड़ता है। लेकिन कई बार चटपटा और मसालेदार खाने के हम आदि हो जाते हैं। जिसमें नमक की मात्रा अधिक होती है।

किसी भी चीज का जरूरत से अधिक सेवन करना स्वास्थय के लिए हानिकारक ही होता है। नमक के बिना कोई भी खाना अधूरा लगता है, और स्वास्थय के लिए भी नमक जरूरी है। खाने मेंं उचित मात्रा का नमक होना बहुत ही जरूरी है। लेकिन कुछ लोग खाना बन जाने के बाद सब्जी और दाल में ऊपर से और नमक डालकर खाना पसंद करते हैं। ये आदत आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

शरीर में अधिक नमक का होना हाई ब्लड प्रेशर का कारण है, नमक हमेशा पका हुआ खाना चाहिए। बिना पका नमक खाने से दिल और किडनी की समस्या होने का खतरा रहता है। इससे नर्व सिस्टम को भी नुकसान होता है। बिना पका नमक खाने में मौजूद आयरन को ठीक से पचा नहीं पाता है। जिससे हायपर टेंशन की गंभीर समस्या भी होती है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि अधिक नमक खाने से क्या क्या नुकसान होते हैं।

  • डिहाइड्रेशन की समस्या- हमारा शरीर सोडियम के स्तर को खुद मेहनत करके संतुलित करता है। लेकिन जब हम नमक का अधिक सेवन करने लगते हैं तो हम शरीर द्वारा बनाए गए नमक के संतुलन को खो देते हैं। जिससे हमेंं अधिक प्यास लगने लगता है।
  • मोटापा– नमक ज्यादा खाने से मोटापा की भी समस्या भी हो सकती है। हाल ही में हुए एक अध्ययन से ये बात पता चली है कि अगर अधिक नमक का सेवन करते हैं तो प्यास की मात्रा बढ़ जाती है और इसे शांत करने के लिए चीनी या मीठे युक्त पानी के सेवन से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे मोटापा की समस्या होने लगती है।

  • पथरी– ज्यादा नमक की समस्या मूत्र में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ा देता है। जिससे गुर्दे की पथरी होने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए भोजन में संतुलित मात्रा में नमक का सेवन करें ।
  • ब्लड प्रेशर की समस्या– अधिक नमक खाना उच्च रक्तचाप का कारण है ये बात सभी को पता है। नमक की अधिक मात्रा से रक्त प्रवाह तेज हो जाता है। रक्त प्रवाह के तेज होने से हमारे हृदय और धमनियों पर अतिरिक्त दबाव पैदा होने लगता है। जो उच्च रक्त चाप का कारण बनता है।

उचित मात्रा में नमक का प्रयोग करें- नमक का कम प्रयोग भी शरीर के लिए हानिकारक है। व्यस्कों के लिए एक दिन में एक से दो चम्मच नमक का प्रयोग करना सही रहता है। लेकिन अगर आप हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से गुजर रहे हैं तो आपको दिन में आधा चम्मच से ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

नमक है फायदेमंद- नमक भोजन को स्वादिष्ट बनाने के साथ साथ इसके सौंदर्य लाभ भी हैं। साथ ही यह कई तरह के छोटी मोटी बीमारियों में दवा का काम भी करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button