राशिफल

राशिफल 11 जनवरी: आज श्री गणेश की कृपा से ये 5 राशियां हो जाएंगी मालामाल, आय के बढ़ेंगे स्रोत

आज हम आपको बुधवार 11 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 11 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बेवजह की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आपकी सेहत में काफी सुधार होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। आपके काम की सराहना होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों से बेहद प्रसन्न रहेंगे। दोपहर के बाद किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। बिजनेस में फायदा मिलने के योग हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों से पूरी मदद मिल सकती है। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार करने की आवश्यकता है। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में थोड़ा मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको काम के सिलसिले में अचानक यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं लेकिन आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। अपने बच्चों के लिए योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आप अपने सामने आने वाली कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। कामकाज में बनाई गई योजनाओं से अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मंदिर में जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ सकता है। आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी, आप उनका डटकर सामना करेंगे और सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। करियर संबंधी विकल्प आपको कुछ परेशानी में डाल सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। किसी भी मुश्किल समय में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। आपके परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। आज शादीशुदा लोगों का जीवन काफी शानदार रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। घर के सभी सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। ऑफिस में चल रहे काम की प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी रखें। व्यापारी ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक कार्य कर सकते हैं। मर्जी का काम करने का मौका आपको कम ही मिल पाएगा। वाहन के रख-रखाव में थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। काफी लंबे समय से चल रही परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। लोगों से बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्य में आ रही रुकावट दूर होगी। छोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। बाहर के खानपान से भी परहेज करने की जरूरत है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी नजर आ रही है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप किसी कार्य की शुरुआत कर सकते हैं लेकिन उसमें आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। घर की सुख-सुविधाओं के पीछे थोड़ा धन खर्च बढ़ सकता है। परिवार के बड़े से सलाह लेने के बाद ही कोई फैसला लेना चाहिए, आपका एक गलत निर्णय केवल आपकी कठिनाइयों को बढ़ाएगा। किस्मत के सहारे कोई भी कार्य मत कीजिए। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा क्योंकि हानि होने का भय सता रहा है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। मानसिक चिंता दूर होगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज के दिन संतान के स्वास्थ्य में लापरवाही ना बरतें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आत्मविश्वास और उत्साह के साथ कार्य क्षेत्र में नए काम करेंगे, जिससे नए आयाम स्थापित होंगे। दिन के पहले हिस्से में बहुत सारे काम एक साथ आपके सामने लटके रहेंगे, जहां तक हो सके इनमें महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लेना बेहतर रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय सता रहा है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली रहेगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। परिवार की सुख-शांति बढ़ेगी। कमाई के जरिए भी बढ़ेंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपकी हर इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। संतान पक्ष से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। आज आप कुछ नई नई योजनाओं के बारे में भी सोच विचार कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उनको आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button