राशिफल

राशिफल 16 जनवरी: महादेव की कृपा से 6 राशियों की हर मनोकामना होगी पूरी, बस ये चीज करेगी परेशान

आज हम आपको सोमवार 16 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 16 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। पारिवारिक जीवन में जो भी समस्या चल रही थी, उनसे आज छुटकारा प्राप्त होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। भाई बहनों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक मुनाफा होने के योग हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। पैसों से जुड़ा हुआ कोई भी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें क्योंकि हानि होने की आशंका बनी हुई है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। दूध का व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा, जिसके चलते कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बनी हुई है। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपनी साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। मौसम में परिवर्तन होने के कारण सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। इसके साथ ही बाहर के खानपान से भी परहेज करने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप जिस काम को करना चाहेंगे उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। कोई भी बड़ा फैसला लेते वक्त सोच विचार करने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। घर में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। व्यापार में भारी मुनाफा होने के योग हैं। विद्यार्थियों को अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्कों से लाभ होने के योग बने हुए हैं। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सकारात्मक नजर आ रहा है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। व्यापार में परिवर्तन की योजनाओं पर बड़ों की सलाह लेकर अमल करें। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आपके दोस्तों में इजाफा होगा लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा हुआ काम करने वाले लोगों के हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने की पूरी संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। अगर आप पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं, तो आपको अपने बड़े भाई के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी खुशहाल बनेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप बेकार की चीजों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली नजर आ रहे हैं। कम प्रयास में आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। जरूरत पड़ने पर पैसों का इंतजाम हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ आनंद पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप भविष्य के लिए धन का संचय करने में सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button