राशिफल

राशिफल 18 अक्टूबर: आज इन 2 राशियों पर रहेगा हनुमान जी का आशीर्वाद, मेहनत का मिलेगा पूरा-पूरा फल

आज हम आपको मंगलवार 18 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 18 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनपर ध्यान देना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हाथ लग सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसके कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। नई नौकरी के लिए कोशिश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को अच्छी कामयाबी मिल सकती है, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आप जितनी मेहनत करेंगे, उससे अधिक फल की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होंगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रॉपर्टी के काम भी पूरे हो सकते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि आएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने से आपका मन बेहद हर्षित होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा, इससे आपके जीवन की कई सारी परेशानियां दूर होंगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने सभी कामों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा नतीजा प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन सामान्य नजर आ रहा है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा विवाद हो सकता है। आज आप किसी भी काम को जल्दीबाजी में मत कीजिए। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा, जिससे आपके सभी काम बहुत जल्द और कम मेहनत में पूरे हो जाएंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने कामकाज में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। काम के साथ-साथ सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं इसलिए सावधान रहना होगा। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। बड़े आर्थिक फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। कोई बड़ा उद्देश्य सिद्ध हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। किसी यात्रा से लाभ हो सकता है। विदेश संबंधी योजनाएं सफल हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बने हुए हैं। धन मिलने की प्रबल संभावना है। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ उत्तम भोजन का आनंद ले सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बने हुए हैं। व्यापार में भारी मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहना होगा। आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button