राशिफल

राशिफल 21 अक्टूबर: आज इन 4 राशियों पर मेहरबान हुईं मां लक्ष्मी, चमकेगा भाग्य, होगा बंपर लाभ

आज हम आपको शुक्रवार 21 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 21 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज शादीशुदा लोगों का समय बहुत अच्छा नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उससे ज्यादा फल की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। कामकाज में पूरा मन लगेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा साथ देंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कारोबार में बरकत होगी। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको समाज में मान-सम्मान दिलाएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आज आप कुछ नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभलकर रहें क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। किसी यात्रा से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको सफलता के नए नए अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। प्रेमियों का समय बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कामकाज में सुधार आएगा। आप उत्साह से भरे रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। विदेश में जाकर नौकरी करने के इच्छुक लोगों को आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी निराशाजनक नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। प्यार के मामले में निराशा हाथ लग सकती है, लेकिन हिम्मत मत हारें क्योंकि आखिर में आपके सच्चे प्यार की जीत होगी। आपके स्वभाव में बदलाव देखने को मिलेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने वाले हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। विदेश यात्रा पर जाने के योग हैं। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज विद्यार्थियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपको अपनी मेहनत से किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। महिला मित्रों की तरफ से लाभ मिल सकता है। आज छोटे बच्चों पर ध्यान दें, अचानक बीमार पड़ सकते हैं। जीवनसाथी से अपनी समस्याओं को शेयर करना चाहिए, यदि कोई फैसला लेने की सोच रहे हैं, तो उनका सहयोग आपके बहुत काम आने वाला है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी। भाइयों और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। बिजनेस और नौकरी में नए आइडिया मिल सकते हैं। धन के मामलों में पर्याप्त सफलता मिलने के योग हैं। बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आप जमकर मेहनत करें, इसका आपको बेहतरीन परिणाम मिलेगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा वाद विवाद हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर करें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे करने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आप जिस समय की प्रतीक्षा कर रहे थे, वह समय आ चुका है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का लाभ बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। आज आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी से जुड़े हुए लोगों को कामकाज में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button