अध्यात्म

धनतेरस पर भूलकर भी खरीद कर न लाएं ये चीजें, लक्ष्मी जी हो जाएंगी नाराज, घर में आ सकता है संकट

दिवाली हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसे उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। लेकिन दिवाली से पहले धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हर वर्ष मनाई जाती है। इस वर्ष धनतेरस त्रयोदशी तिथि को लेकर कंफ्यूजन है। कुछ लोग 22 अक्टूबर को धनत्रयोदशी मनाने की बात कह रहे हैं तो कुछ 23 अक्टूबर को। आपको बता दें कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि के साथ-साथ मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विशेष रूप से पूजा की जाती है।

ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन भगवान विष्णु जी के अवतार भगवान धन्वंतरी ने जन्म लिया है। धनतेरस का त्यौहार खरीदारी के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करना बहुत शुभ माना गया है। धन, संपत्ति, समृद्धि के लिए धनतेरस पर आभूषण, बर्तन, जमीन, वाहन खरीदे जाते हैं। लोग धनतेरस वाले दिन सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं और घर को सजाने का सामान आदि भी खरीदते हैं।

लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें धनतेरस पर खरीदना अशुभ माना जाता है। आज हम आपको धनतेरस के दिन भूलकर भी कौन सी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए, इसके बारे में बताने जा रहे हैं…

स्टील-एल्युमिनियम

आपको बता दें कि स्टील और एलमुनियम को शुद्ध धातु नहीं माना जाता है। बहुत से लोग ऐसे हैं, जो जानकारी के अभाव में इसे धनतेरस पर खरीद लेते हैं परंतु ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। शास्त्रों के अनुसार, पीतल, सोना या चांदी धातु ही धनतेरस पर खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए स्टील और एलमुनियम से बनी चीजें गलती से भी धनतेरस पर ना खरीदें।

आर्टिफिशियल ज्वैलरी

महज औपचारिकता या फिर पैसों की कमी की वजह से बहुत से लोग ऐसे हैं, जो धनतेरस पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीद लेते हैं परंतु ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास होता है।

कांच की वस्तुएं

अगर आप धनतेरस वाले दिन खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कांच के बर्तन से जुड़ी हुई कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि कांच में भी राहु का वास होता है। वहीं धनतेरस के दिन कांच के बर्तन, आईना या अन्य कोई भी वस्तु खरीदना अशुभ होता है। धनतेरस के शुभ अवसर पर इन चीजों को खरीदकर घर में लाने से व्यक्ति को जीवन में संकट का सामना करना पड़ सकता है।

चीनी मिट्टी से बने बर्तन

धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी से बने बर्तन या अन्य सामान खरीदना भी शुभ नहीं माना गया है। धनतेरस के शुभ अवसर पर चीनी मिट्टी से बनी चीजों को घर में लाने से बड़ा संकट खड़ा होने की संभावना रहती है।

लोहा

धनतेरस के शुभ अवसर पर लोहा निर्मित वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन लोहा घर में लाने से गृहक्लेश होने लगते हैं। सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है। घर की सुख-शांति भंग हो जाती है। इतना ही नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर पड़ता है। खर्चे बढ़ने लगते हैं। पैसा हाथ में नहीं टिकता है।

प्लास्टिक की झाड़ू

धनतेरस पर प्लास्टिक की झाड़ू गलती से भी खरीद कर घर में ना लाएं। इसकी वजह से बरकत रुक जाती है। धनतेरस पर सिर्फ सींक या फूल वाली झाड़ू खरीदना शुभ होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button