राशिफल

राशिफल 23 जनवरी: महादेव की कृपा से आज 2 राशियों के सभी सपने होंगे पूरे, बढ़ेंगे आय के स्रोत

आज हम आपको सोमवार 23 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 23 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। आप अपने सभी अटके हुए कामों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आज आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे और आप उनसे अपनी परेशानियों को शेयर कर सकते हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत कीजिए। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन होगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। निजी जिंदगी की सभी परेशानियां दूर होंगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। अचानक बड़ी मात्रा में पैसा हाथ लग सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कारोबार में थोड़ा सावधान रहना होगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में आप सदस्यों के प्रति झगड़ालू और जिद्दी हो सकते हैं। सुबह उठकर धरती मां को छूकर प्रणाम करें, आपकी मेहनत रंग लाएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आज आपको पुराने कर्ज को वापस करने में कई समस्याएं आ सकती हैं। आसपास का वातावरण थोड़ा नकारात्मक नजर आ रहा है। आपको किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर मुकाबला कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने कामकाज को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। जो लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा रहेगा। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। नौकरी करने वाले लोगों को कोई नया काम करने का मौका मिल सकता है, जिसमें वह कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे। व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अगर आपका कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। किस्मत आपके ऊपर मेहरबान रहने वाली है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करेंगे। कानूनी मामलों में आपको राहत मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बने हुए हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे कर लेंगे, जिससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। खेल से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद रहने वाला है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button