राशिफल

राशिफल 25 जनवरी: आज इन 4 राशि वालों को भाग्य का मिलेगा साथ, सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

आज हम आपको बुधवार 25 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 25 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। आपका कार्य कौशल उभर कर सामने आएगा। जीवनसाथी की तबियत अगर खराब चल रही थी, तो उसमें सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आज आपको जल्दीबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दोस्तों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। किसी पुराने रोग की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपको कुछ नयापन महसूस होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप अपने अटके हुए कामों को दोबारा शुरू कर सकते हैं। कारोबार में तरक्की के योग बने हुए हैं। आप जोखिम भरे कामों से दूर रहें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आपको जरूर करना चाहिए। आपको अपने विचार सकारात्मक बनाए रखने होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। बड़ा काम करने का विचार बनेगा। अचल संपत्ति के झगड़ों का निवारण होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको बहुत ही जल्द एक अच्छी नौकरी मिलने वाली है। आसपास का वातावरण ठीक रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनके लिए आपको तैयार रहना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके जीवन में बहुत सी कठिन परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं लेकिन आप किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। नौकरी के क्षेत्र में आपको अपने जरूरी कामों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। मित्रों की संगति आज आपके लिए ज्यादा कारगर नहीं रहेगी। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, संतान सुख प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होने योग हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन काफी बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने खान-पान की आदतों पर सुधार करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अगर परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा उत्पन्न हो रही थी, तो आज वह समाप्त हो जाएगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन लाभदायक रहेगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से आप अधिक तनाव महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित कर पाना मुश्किल हो जाएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। कार्य व्यापार में संतोषजनक स्थिति रहेगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको आर्थिक मामलों में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी करीबी मित्र से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, अभी उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा। आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी, बहुत ही जल्द आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है। घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतर नजर आ रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलने वाला है, जिससे आप अपने कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आप जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सामाजिक स्तर पर आपके लोकप्रियता बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोपहर के बाद आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भागदौड़ की जिंदगी को आराम देने का सही समय है। आपके हालात चाहे जैसे भी हों, अपना विश्वास बनाए रखें। घाटे को रोकने के लिए आपको अटकलों से दूर रहना चाहिए। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। अपने छोटे से छोटे काम को भी आप पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरे करने का प्रयास कीजिए। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नए-नए लोगों से जान पहचान होगी लेकिन किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के लोगों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत खास रहेगा। आज आपकी हर मनोकामना पूरी होती हुई नजर आ रही है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपके जीवन की कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। अगर आप काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आज आपको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। धन कमाने के बड़े मौके हाथ लग सकते हैं। खर्चों में कमी आएगी। घरेलू खर्च में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहने वाले हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों की मदद से किसी जरूरी काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। रिश्तो में मधुरता आएगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button