बॉलीवुड

जाह्नवी-ख़ुशी नहीं आराध्या ने लूटी महफ़िल, अनंत अंबानी की सगाई में ऐश्वर्या से खूबसूरत लगी बेटी

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई काफी भव्य तरीके से हुई। सगाई में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारों ने चार चांद लगा दिए। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान, गौरी खान उनके बेटे आर्यन खान, किरण राव, जाह्नवी कपूर, उनकी छोटी बहन खुशी कपूर, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे और तब्बू जैसे कई पॉपुलर सितारे शामिल हुए। लेकिन इन सबके बीच में मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन ने सारी लाइमलाइट लूट ली। तो आइए देखते हैं ऐश्वर्या और आराध्या की तस्वीरें….

खूबसरती में मां को टक्कर देती है आराध्या

aaradhya bachchan

दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आराध्या को पहली बार इस तरह से देखा गया था। इस दौरान वह बहुत ही खूबसूरत और क्यूट दिखाई दे रही थी। उन्होंने अपनी मां के साथ शिमरी ड्रेस पहनी हुई थी। जैसे ही आराध्या ने अपनी मां ऐश्वर्या के साथ एंट्री ली तो हर किसी की नजर उन पर टिकी रह गई।

aaradhya bachchan

ऐसा पहला मौका था जब आराध्या पारंपरिक परिधान पहने हुए कैमरे के सामने नजर आई। इस दौरान उनका ग्लैमर और ट्रेडिशनल लुक भी काफी परफेक्ट से रहा और उन्होंने अपनी मां ऐश्वर्या के साथ कई पोज भी दिए।

आराध्या ने लूटी लाइमलाइट

aaradhya bachchan

बता दें, आराध्या की ड्रेस मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा डिजाइन की हुई थी। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए माथे पर स्टोन की व्हाइट बिंदी लगाई हुई थी। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ था। इसके अलावा ऑउटफिट से मैच करते हुए पैरों में जूती पहनी थीं।

aaradhya bachchan

इस दौरान आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या जैसी ही खूबसूरत और हसीन दिखाई दी। बता दे ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की शादी साल 2007 में हुई थी। इस कपल की शादी भी काफी भव्य तरीके से की गई थी। इसके बाद साल 2011 में आराध्या का जन्म हुआ। बता दे आराध्या 11 साल की हो चुकी है और अक्सर चर्चा में रहती है।

ऐसा रहा है ऐश्वर्या अभिषेक का वर्कफ़्रंट

aaradhya bachchan

बात की जाए ऐश्वर्या के काम के बारे में तो हाल ही में ऐश्वर्या मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ में नजर आई थी जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। फिल्म में ऐश्वर्या महारानी नंदिनी के किरदार में नजर आई। वही बात की जाए अभिषेक की अगली फिल्म के बारे में तो वह फिल्म ‘गुलाब जामुन’ में नजर आएंगे।

इससे पहले अभिषेक को फिल्म ‘दसवीं’ में देखा गया था जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। खुद एक्टर के पिता और अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी उनकी एक्टिंग की तारीफ की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button