बॉलीवुड

देशभक्ति के रंग में डूबी आराध्या बच्चन, तिरंगे के सामने गाया- सारे जहां से अच्छा.. देखें Video

26 जनवरी को पूरे देश ने धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान हर कोई देशभक्ति के रंग में डूबा दिखाई दिया। कहीं तिरंगा फहराया गया तो कहीं देश भक्ति भरे गीत गाये गए। वहीं कुछ देशभक्ति से जुड़ी रील्स भी बनाते दिखे। आम जनता से लेकर बड़े-बड़े नेता और फेमस सेलिब्रिटीज तक, हर कोई अपने देश पर गर्व महसूस करता दिखाई दिया।

आराध्या ने गाया देशभक्ति गीत

इस बीच सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachcha) का एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आराध्या सफेद रंग की ड्रेस पहने ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ गीत गाती नजर आ रही है। उनके बैकग्राउन्ड में भारत का तिरंगा भी लहरा रहा है।

देशभक्ति के रंग में डूबी अमिताभ बच्चन की पोती बहुत ही प्यारी और क्यूट लगती है। आराध्या ने पूरे दिल से यह देशभक्ति भरा गाना गाया है। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वैसे बता दें कि यह इस साल का वीडियो नहीं है। बल्कि बीते साल आराध्या ने 26 जनवरी के मौके पर यह देशभक्ति गीत गाया था। लेकिन इस साल भी उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।

अब दिखती है बड़ी और सुंदर

आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था। अभी वह 11 साल की हैं। उनकी हाइट बीते कुछ सालों में काफी बढ़ गई है। वह अब पहले से ज्यादा सुंदर भी दिखने लगी हैं। धीरे-धीरे उनका लुक अपनी मां और विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय जैसा होता जा रहा है। आराध्या अक्सर अपनी मां ऐश्वर्या के साथ पब्लिक प्लेस पर स्पॉट की जाती है।

हाल ही में आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या और पिता अभिषेक संग अनंत अंबानी की सगाई में पहुंची थी। यहां ऐश्वर्या की बेटी ने मीडिया के सामने कई पोज भी दिए। इस दौरान वह बड़ी क्यूट और प्यारी नजर आई। खासकर उनकी क्यूट स्माइल से सबका दिल जीत लिया। आराध्या की यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हुई थी।

मां के है बेहद करीब

आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या के बेहद करीब है। ऐश्वर्या अपनी बेटी को लेकर कुछ ज्यादा ही पजेसीव रहती हैं। यदि आप ने नोटिस किया हो तो वह हरदम बेटी का हाथ पकड़े रहती है। उसे एक पल के लिए भी अपने से दूर नहीं जाने देती है। उन्होंने बेटी की परवरिश के लिए कोई नैनी भी नहीं रखी थी। वह खुद बच्चों की देखरेख में यकीन रखती हैं। इस करण वह कई सालों बड़े पर्दे से दूर भी रहीं।

कई लोगों का मानना है कि आराध्या भी बड़ी होकर अपनी मां की तरह एक्ट्रेस बनेगी। आखिर उनके खानदान में भी सभी एक्टर्स ही हैं। वैसे आपको सभी स्टार किड्स की तुलना में आराध्या कैसी लगती है?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button