राशिफल

राशिफल 27 अक्टूबर: आज इन 6 राशियों का फूल की तरह खिल उठेगा भाग्य, विष्णु जी की रहेगी विशेष कृपा

आज हम आपको गुरुवार 27 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 27 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज शादीशुदा लोगों का समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। विदेश में रहने वाले लोग घर आ सकते हैं। प्रेमियों का समय बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक चिंता कम होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। पहले किए गए निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपनी चतुराई से अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में परिवर्तन संबंधित योजना बन सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर थोड़ा असर पड़ सकता है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज पारिवारिक जीवन की खुशियों में बढ़ोतरी होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसके चलते आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। मनोरंजन के लिए अधिक पैसा खर्च हो सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। घर के बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज बेरोजगारों को रोजगार के साधन प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। जीवनसाथी से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। शिक्षा, नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपको बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बने हुए हैं। कमाई के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आप अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आप कार्य क्षेत्र में तेजी से सफलता हासिल करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। महिला मित्र की मदद से आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना बनी हुई है। तरक्की के नए नए मार्ग हासिल होंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। कारोबार बेहतर होगा। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने कामकाज को बढ़ाने में कामयाब हो सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के योग बने हुए हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को सम्मान मिलेगा। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना हो सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल उत्सव जैसा बनेगा। आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ आप जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कार्यभार अधिक होने की वजह से भागदौड़ लगी रहेगी। परिवारवालों के लिए भी समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो सकता है। प्रॉपर्टी के कामों में लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक, धार्मिक काम में भाग लेते रहने की वजह से आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी जरूरी काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। खान-पान पर ध्यान देना होगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे और प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते नजर आएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पास में आएगा। आप अपने परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। कारोबार में संतुष्टि रहेगी। सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। काफी लंबे समय से जिस काम को पूरा करने का प्रयास कर रहे थे, वह काम आज पूरा हो जाएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको पारिवारिक मामले में कोई भी फैसला लेते वक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भविष्य के बारे में सोच विचार करके आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आज जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। जरूरत से ज्यादा बाहर का खाना पेट से संबंधित परेशानियां उत्पन्न कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button