#ट्रेंडिंग

दंपत्ति ने सारी संपत्ति करा दी बंदर के नाम, हैरान हो जाएंगे इसकी कहानी जानकर

नमस्कार दोस्तों आप सभी लोगों का हमारे लेख में स्वागत है दोस्तों आज हम एक ऐसी जानकारी के बारे में बताने वाले हैं जिसको जानकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे आपको बता दें कि एक दंपत्ति ने अपनी सारी संपत्ति एक बंदर के नाम कर दी है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक महिला ने अपनी सारी संपत्ति एक बंदर के नाम कर दी है इसके पीछे की वजह भी बहुत ही ज्यादा दिलचस्प है महिला ने जिस बंदर के नाम पर अपनी सारी संपत्ति कर दी है उस बंदर का नाम चुनमुन है परंतु अब चुनमुन इस दुनिया में नहीं है उसकी मृत्यु पिछले साल हो चुकी थी महिला ने चुनमुन के नाम पर एक संस्था बनाकर अपनी सारी संपत्ति उसके नाम करवा दी है इसके अतिरिक्त अपने घर में चुनमुन का एक मंदिर भी बनवाया है और घर में बने हुए इस मंदिर में मंगलवार को राम लक्ष्मण और सीता के साथ बंदर की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई और इस अवसर पर महिला ने भंडारा भी करवाया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन सभी के पीछे भी एक बहुत ही बड़ी दिलचस्प कहानी है चुनमुन की वजह से एक महिला की झोली में इतनी खुशियां आ गई कि उसने मरने के बाद अपनी सारी संपत्ति चुनमुन के नाम करवा दी है रायबरेली के शक्ति नगर निवासी कवयित्री सबिस्ता को यह बंदर करीब 13 साल पहले मिला था कवयित्री सबिस्ता का मानना है कि चुनमुन के आने के पश्चात उसकी जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आया था चुनमुन इस परिवार के लिए इतना भाग्यशाली साबित हुआ कि उनके घर में बरकत की बहार आ गई थी उनके ऊपर का सारा भारी कर्जा समाप्त हो गया था और धन दौलत भी घर में आ गई थी।

आपको बता दें कि मुस्लिम समुदाय से आने वाली कवयित्री सबिस्ता नहीं 1998 में बृजेश श्रीवास्तव से प्रेम विवाह कर लिया था और इन दोनों की कोई भी संतान नहीं थी इसी दौरान 1 जनवरी 2005 को चुनमुन इस परिवार का नन्हा मेहमान बनकर आया इस दंपति ने चुनमुन को एक मदारी से लिया था उस समय चुनमुन की उम्र 3 महीने की थी चुनमुन के परिवार में आने से उनकी आर्थिक स्थिति सुधरने लगी जो काम धंधे बंद हो गए थे उनमें भी बरकत होने लगी थी उनका सभी कर्जा खत्म हो गया था और काफी मुनाफा भी आने लगा था।

आपको बता दें कि इस दंपति की कोई भी संतान नहीं थी इसलिए उन्होंने इसे अपने बेटे की तरह पाला-पोसा था और घर के तीन कमरे चुनमुन के लिए विशेष तौर पर रखे हुए थे चुनमुन के कमरे में एयर कंडीशनर और हीटर भी लगा हुआ था 2010 में शहर के पास ही छजलापुर निवासी एक व्यक्ति के यहां पल रही बंदरिया से चुनमुन का विवाह भी करवा दिया गया था चुनमुन की मौत के पश्चात उसके नाम से संस्था बनाकर सारी संपत्ति उस संस्था के नाम करवा दी है।

नोट:- हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी हुई जानकारी अवश्य पसंद आई होगी आप अपना सुझाव नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में हमको कमेंट करके देख सकते हैं हम आगे भी इसी प्रकार से जानने योग्य जानकारियां लेख के माध्यम से लाते रहेंगे धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button