राशिफल

राशिफल 29 जनवरी: आज इन 4 राशि वालों को मिलेगा हर सुख, परिवार में बढ़ेंगी खुशियां, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको रविवार 29 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 29 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपने जीवन की कठिनाइयों से छुटकारा मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आप जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। किसी करीबी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आपका आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आज दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। छोटे मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। कारोबार में बरकत होगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी को किसी अच्छी जगह घुमाने ले जा सकते हैं। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। आप लंबे समय से जिस कार्य को करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आप अपने सामने वाले आने वाली हर परिस्थिति का डटकर सामना करेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो कोई वाद-विवाद हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने कुछ जरूरी कामों को पूरा करने में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते आप परिवार के लिए भी समय निकाल नहीं पाएंगे, जिससे जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती है, अगर ऐसा होता है तो आप उन्हें मनाने की कोशिश करें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। संतान पक्ष से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके साथ धोखा कर सकते हैं। आज व्यापार करने वाले लोगों का दिन शुभ रहेगा। कोई लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। जोखिम भरे कामों से फायदा होगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। कामकाज का भार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है लेकिन कुछ कुछ देर के बाद आप रिलैक्स महसूस करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह लेना बेहतर रहेगा इससे आपको अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप अपने संतान की इच्छाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी की सलाह ले सकते हैं। आज आपकी कोई मनपसंद इच्छा की पूर्ति होगी, जिससे आप खुश रहेंगे। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले की तुलना में काफी बेहतर नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। आपके कामकाज की सराहना होगी। माता-पिता के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। माता-पिता के सहयोग से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेना ना भूलें। किसी से बहस मत कीजिए नहीं तो विवाद हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप खुद को थका हुआ महसूस करेंगे और दिनचर्या में संतुलन की जरूरत है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आपको कोई मनचाही इच्छा की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। अगर कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त हो जाएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। दिन की शुरुआत में चीजें योजना के अनुसार घटित नहीं हो पाएंगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बनाएंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। मित्रों में इजाफा होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने की संभावना बनी हुई है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। नौकरी से संबंधित शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी। अनुभवी लोगों के बीच उठना बैठना रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे, जिसके कारण घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। कामकाज का बोझ कम रहेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, वह अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म हो जाएगी। मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। आपको दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button