अन्य

गैस की समस्या से हैं परेशान? तो तुरंत छुटकारा पाने के लिए करें सिर्फ इस एक चीज का सेवन

आपने कई बार ऐसा देखा होता कि ज्यादा समय तक भूखा रहने से या ज्यादा तला हुआ खाने से पेट में गैस की समस्या हो जाती है। यह समस्या उस समय और अधिक बढ़ जाती है जब हम मसालेदार चीजों का सेवन कर लेते हैं। कई लोगों को पेट में गैस बनने के बाद तेज दर्द भी होने लगता है। अगर आपको भी यह समस्या है तो आज हम आपको पेट की गैस की समस्या से छुटकारा पाने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनसे आपकी ये समस्या पल भर में ठीक हो सकती है।

पेट की गैस की समस्या से छुटकारा कैसे पाएं

अधिक मिर्च मसाले वाला खाना खाने से या फास्ट फूड खाने से अक्सर लोगों को एसिडिटी और गैस की समस्या हो जाती है। इसकी वजह से कभी कभी कइ प्रकार की भयंकर बिमारियां भी हो जाती है। बता दें कि जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या लंबे समय तक रहती है उन्हें ब्लड प्रेशर या शुगर की समस्या होने का खतरा कई गुना बढ़ा जाता है। पेट में गैस बनने की समस्या आज के दौर में एक आम समस्या हो गई है। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे यह समस्या न हो। इसलिए आज हम आपको पेट की गैस की समस्या से छुटकारा पाने का कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। आप इन तरीकों का इस्तेमाल करके अपनी इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

#1. काली मिर्च

पेट की गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए काली मिर्च का सेवन एक रामबाण इलाज है। आयुर्वेद में भी काली मिर्च को गैस के  लिए अचूक दवा माना गया है। काली मिर्च के सेवन से शरीर में लार और गैस्ट्रिक की मात्रा बढ़ती है। जिससे पाचन क्रिया ठीक रहती है।

#2. पानी

पानी दवा से ज्यादा कारगर होता है। पानी के बारे में डॉक्टर भी कहते हैं कि हर व्यक्ति को दिन भर में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पीना ही चाहिए। अगर आप पेट में गैस की समस्या से परेशान हैं तो गुनगुना पानी पीने से आपकी पाचन प्रक्रिया ठीक हो सकती है और गैस की समस्या भी सही हो सकती है।

#3. छाछ

गर्मी का मौसम है तो रोज छाछ पिये। इससे पेट में जलन और अपच नहीं होता है। छाछ के नियमित सेवन से पाचन प्रक्रिया भी ठीक रहती है। छाछ से पेट की गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है।

#4. सौंफ

आपने देखा होगा कि लोग अक्सर खाना खाने के बाद सौंफ खाते है। इसकी वजह से ही कि इससे गैस्ट्रिक व एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं दूर होती है। गैस की समस्या भी इससे ठीक होती है।

#5. अदरक

अदरक न सिर्फ ठंड के दिनों में लाभदायक है बल्कि गर्मी के दिनों में भी इसका रस काफी फायदेमंद है। अदरक के रस को गर्म पानी और शक्कर मिलाकर पीने से पेट की गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है।

#6. अजवाइन

पेट की गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन एक सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। आधे चम्मच अजवाइन को आधे चम्मच नमक में मिलाये और गर्म पानी से पीये।

#7. नींबू

गर्मी के दिनों में नियमित रुप से नींबू का सेवन करें। इसके रस से गैस्ट्रिक और अपच जैसी समस्याओं के उपचार हो सकता है। नींबू का सेवन खाली पेट सेवन करने से गैस की समस्या नहीं होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button