क्रिकेट

विराट संग बैठा ये दूसरे ललड़के को पहचानिये, क्रिकेट का बड़ा फैन ही दे सकता हैं चुटकी में जवाब

सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड और क्रिकेट दुनिया से जुड़े सेलेब्स की तस्वीरें वायरल होती रहती है। जैसा कि, क्रिकेट को लेकर लोगों के बीच एक अलग ही क्रेज है। विराट कोहली से लेकर महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, हार्दिक पंड्या, सुरेश रैना, की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इसके अलावा अन्य खिलाड़ी भी अपने काम के लिए मशहूर है। इसी बीच विराट कोहली के बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

उनके साथ एक और लड़का बैठा हुआ नजर आ रहा है जिसे पहचाना हर किसी के बस की बात नहीं है। बता दें, यह जवाब केवल वही लोग दे सकते हैं जो क्रिकेट के बड़े फैन हैं। तो आइए जानते हैं विराट के साथ बैठा यह लड़का कौन है?

virat kohli

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो विराट कोहली की यह तस्वीर उस दौरान की है। जब वह अंडर-19 में खेला करते थे। बता दें कोहली के साथ एक और खिलाड़ी मौजूद है। दोनों की यह तस्वीर किसी बस की है जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। जहां कई लोग चंद सेकंड में विराट कोहली को पहचान गए तो वही लोग दूसरे लड़के को पहचान भी नहीं पा रहे हैं।


virat kohli

जैसे ही यह तस्वीर सामने आई तो सोशल मीडिया पर लगातार फैंस कमेंट कर इसके जवाब देने लगे। किसी ने इस लड़के को रोबिन उथप्पा बताया तो किसी ने शहबाज नदीम बताया। इसके अलावा भी कई लोगों ने अलग-अलग नाम लिए। हालांकि अभी तक इस खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है। यदि आपको इस खिलाड़ी का नाम पता है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताए।

virat kohli

वही बात की जाए विराट कोहली के बारे में तो तो वह आईपीएल में धमाकेदार परफॉर्मेंस कर रहे हैं। बता दे 6 अप्रैल को आईपीएल 2023 का 9 वां मुकाबला हुआ। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला देखने को मिला बता दे इस मैच में केकेआर ने 81 रनों से जीत हासिल की। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें बड़ी तेजी से वायरल हो रही। दरअसल, जैसे ही शाहरुख खान स्टेडियम में किंग कोहली से मिलने के लिए पहुंचे तो वह भी काफी उत्साहित हो गए।

virat kohli

इस दौरान पठान के टाइटल सॉन्ग ‘झूमे जो पठान’ पर भी उन्होंने जमकर डांस किया। इसके बाद ट्विटर पर फैंस के बीच जंग छिड़ गया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि, “पार्टी पठान के घर में रखोंगे, तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा ही।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि, “मैज जीतने के बाद शाहरुख ने कोहली को अपने ही गाने पर नचाया किंग मेंटेलिटी।”

virat kohli

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button