बॉलीवुड

शादी के 5 महीने बाद फिर घोड़ी चढ़े विक्की कौशल, बारात निकाल मम्मी-पापा संग किया डांस – Video

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर मैरिड कपल हैं। दोनों दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। शादी के बाद भी फैंस इनकी हर गतिविधियों पर नजरें टिकाए हुए हैं। इस बीच विक्की कौशल की शादी के बाद दूसरी बारात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस बारात में उनके मां बाप भी खूब डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि अभी 5 महीने पहले ही तो विक्की ने कैटरीना से शादी रचाई थी। फिर ये दूसरी बारात का क्या चक्कर है? दरअसल विक्की हाल ही में दुबई में हुए आईफा अवॉर्ड्स 2022 (IIFA Awards 2022) में शामिल हुए थे। अब चुकी ये विक्की का शादी के बाद पहला अवॉर्ड शो था इसलिए शो के मेकर्स ने उनकी बारात ही निकाल दी।

फिर घोड़ी चढ़े विक्की कौशल

इस दौरान विक्की को एक गोल्डन कलर का घोड़े का प्रॉप दिया गया। वहीं उनके सामने कैटरीना कैफ का पोस्टर भी रखा गया। फिर धूमधाम से अवॉर्ड शो में ही विक्की की सेकंड बारात निकाली गई। इस दौरान विक्की के मम्मी पापा भी बेटे की इस नकली बारात में नाचते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं विक्की से कैटरीना के पोस्टर पर वरमाला भी डलवाई गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 20k..🎯 (@socialgramming)

वरमाला के दौरान शो के होस्ट मनीष पॉल ने कैटरीना का पोस्टर ऊंचा कर विक्की के मजे भी लिए। इस पर विक्की को भी जोर की हंसी आ गई। उनके वीडियो को देख यही लगा कि उन्होंने शो में खूब एन्जॉय किया।

मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

बताते चलें कि IIFA 2022 में विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। ये अवार्ड उन्हें फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ के लिए मिला है। विक्की ने अपने इस अवॉर्ड का श्रेय दिवंगत एक्टर इरफान खान को दिया।

दरअसल पहले इरफान खान ही यह फिल्म करने वाले थे, लेकिन फिर उनका अचानक निधन हो गया। ऐसे में ये रोल विक्की को मिला। विक्की ने भी इस रोल को बखूबी निभाया और क्रिटिक्स व फैंस का दिल जीत लिया।

कैटरीना भाभी को किया मिस

इस पूरे अवॉर्ड शो में विक्की कौशल सारी महफ़िल लूट ले गए। हालांकि फैंस और विक्की ने कैटरीना भाभी को भी बहुत मिस किया। वह इस शो में नहीं आ सकती। दरअसल कैटरीना की इस समय तबीयत खराब है। उन्हें कोरोना हुआ है। इसलिए वह घर पर ही आराम कर रही हैं।

काम की बात करें तो कैटरीना जल्द ही मैरी क्रिसमस और टाइगर 3 जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी। वहीं विक्की कौशल गोविंदा मेरा नाम, द ग्रेट इंडियन फैमिली और धुनकी जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं दो अनटाइटल फल्मेन भी उनकी झोली में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button